Skip to main content

DlightNews

*दिवंगत युवा पत्रकार रूपेश कुमार के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना*

परिजनों ने सरकारी मदद की उठाई मांग, मंत्री ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।युवा पत्रकार रूपेश कुमार का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया।उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद दिवंगत पत्रकार के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त । साथ में चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद व जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।मिली जानकारी के मुताबिक टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर सक्रिय पत्रकार के तौर पर अपनी बेहतरीन पत्रकारिता करने वाले युवा पत्रकार रूपेश कुमार का आज सुबह गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर पूरा पत्रकार जगत समेत समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों में शोक की लहर दौड़ गई।शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए सुबह से ही उनके घर पर लोगों का ताता लगा हुआ था।इसी बीच उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद व चौरी चौरा विधायक सरवन निषाद दिवंगत पत्रकार के परिजनों को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों से रूपेश कुमार  के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद परिवार जन के अनुरोध पर सरकारी आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। 
मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि रूपेश कुमार एक सक्रिय पत्रकार थे और उन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए अपना बेहतरीन योगदान दिया।उनके इस योगदान को सरकार और समाज कभी नहीं भुला पाएगा। उन्होंने कहा कि रूपेश कुमार के दो छोटे बच्चे हैं।इन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से वह आर्थिक सहायता दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे और खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संदर्भ में बात करके उचित व्यवस्था कराएंगे।
दिवंगत पत्रकार रूपेश कुमार के परिवार से मुलाकात के दौरान गोरखपुर जनरलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के आश्रितों के उज्जवल भविष्य के लिए मंत्री संजय निषाद से प्रभावी कदम उठाने के लिए निवेदन किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।