Skip to main content

DlightNews

श्रीराममूर्ति मैमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट

अनुराग शर्मा बरेली 

आर्मी मस्टैलियन को सात विकेट से हराकर एसआरएमएस चैंपियन

टूर्नामेंट की विजेता एसआरएमएस टीम को ट्राफी के साथ 31 हजार रुपये का इनाम
आर्मी मस्टैलियन की टीम को रनरअप ट्राफी के साथ 21 हजार रुपये का कैश प्राइज
मैन आफ द टूर्नामेंट ट्राफी के साथ दक्ष राणा को मिला 2500 हजार रुपये का इनाम
मैच के मैन आफ द मैच रहने वाले खिलाड़ियों को दिया गया पांच सौ रुपये का इनाम

बरेलीः एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी ने शुक्रवार को आर्मी मस्टैलियन को सात विकेट से हराकर श्रीराममूर्ति मैमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया। टीम को चैंपियन ट्राफी के साथ 31 हजार रुपये का इनाम इनाम भी दिया गया। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एसआरएमएस एकेडमी के दक्ष राणा को मैन आफ टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने इसके लिए ट्राफी के साथ 25 सौ रुपये नकद इनाम भी हासिल किया। फाइनल में हार गई आर्मी मस्टैलियन को रनर अप ट्राफी के साथ 21 हजार रुपये का इनाम मिला। लीग मैचों में मैन आफ द मैच रहने वाले खिलाड़ियों को पांच सौ रुपये का इनाम दिया गया।
एसआरएमएस इंजीनियरिंग कालेज स्थित श्रीराममूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में 30 मार्च से आरंभ हुए श्रीराममूर्ति मैमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन शुक्रवार को एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और आर्मी मस्टैलियन के बीच महामुकाबला हुआ। कप्तान अनंत भटनागर ने (31 रन, 30 गेंद), नितेश (11 रन, 13 गेंद) और आनंद यादव ने (13 रन, 7 गेंद) की आकर्षक पारी खेली और एसआरएमएस को 17.1 ओवर में जीत दिलाने में योगदान दिया। आल राउंड खेल की वजह से एसआरएमएस के हर्ष राणा को मैन आफ द मैच चुना गया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ जग प्रवेश मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया और मैच देखा। उनके साथ एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव व बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक आदित्य मूर्ति, बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सीताराम सक्सेना, अध्यक्ष सरफराज वली खां, इंजीनियर सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.एमएस बुटोला, डा.अनुज कुमार, डा.एलएस मौर्य, डा.रिंटू चतुर्वेदी, पीएनबी के चीफ मैनेजर संजय चौधरी, मैनेजर पुनीत टंडन, कोच मनीष सिंह, कोच नितिन सक्सेना, शंकरपाल सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। बरेली जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।