Skip to main content

DlightNews

*सरयू अमृृत महोत्सव 2023 सरयू रत्न सम्मान से 15 विभूतियां होंगी सम्मानित* 

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।बड़हलगंज के सरयू तट पर आयोजित हो रहे सरयू अमृत महोत्सव के दूसरे दिन 15 अप्रैल को 15 विभूतियों को सरयू रत्न सम्मान से विभूषित किया जायेगा ।उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सरयू रत्न सम्मान आध्यात्म के क्षेत्र में आचार्य विनोद मिश्र, साहित्य क्षेत्र में पूर्व प्रतिकुलपति प्रोफेसर चितरंजन मिश्र, खेल के क्षेत्र में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, सांसद बृजभूषण सिंह, पत्रकारिता में दयानंद पाण्डेय, शिक्षा में दुुबई वि. वि. में डीन, प्रसिद्ध युवा वैज्ञानिक डा. श्रीश कुमार ओझा, चिकित्सा में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आर.बी. त्रिपाठी, समाजसेवा में प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डा. रूप कुमार बनर्जी, पर्यावरण में विजेन्द्र राय लवली, कृषि में सब्जी उत्पादक हरिकिशोर राय, उद्यम में महाराष्ट्र में उद्यमी अनिल सिंह, वीरता में गोरखनाथ मंदिर में आतंकी हमलावर मुर्तजा को अपनी जान पर खेल कर बचाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही अनिल पासवान, पीएसी जवान अनुराग राजपूत एवं गोविंद गोंड, लोककला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश कबीर एकेडमी के सदस्य, प्रसिद्ध लोक गायक राकेश उपाध्याय, बृृद रोजगार सृजन के क्षेत्र में आइजीएल गोरखपुर के एमडी. एस.के. शुक्ल, श्रम के क्षेत्र में राजमिस्त्री शंकर प्रजापति, नारी शक्ति के प्रतीक रूप में अपराजिता सम्मान श्रीमती सरिता दूबे को दिए जाने का निर्णय लिया गया है । 
कार्यक्रम के संयोजक महेश उमर ने बताया कि सरयू रत्न सम्मान के पहले स्नातक की बिदुषी बेटियों को  बेटियां कल,  आज और कल विषय आयोजित सम्भाषण प्रतियोगिता विजेता को चिल्लूूपार गार्गी सम्मान तथा इंटरमीडिएट में गोला तहसील क्षेत्र में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी को चिल्लूपार मेधा सम्मान दिया जायेगा ।
 उन्होंने बताया कि 10 बजे स्वास्थ्य मेला आरम्भ के बाद देर रात तक विलुप्त हो रही लोक कलाओं के प्रस्तुतियों के साथ मथुरा-वृंदावन के लोक नृत्य, शिव तांडव नृत्य, अवधी लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी ।सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।