Skip to main content

DlightNews

*शैक्षिक अभिवृत्ति के सर्वेक्षण हेतु दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज के छात्र छात्राओं एक दिवसीय सर्वेक्षण कार्य संपन्न*.          
 
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र* 

गोरखपुर।दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के एम ए शिक्षाशास्त्र विषय के सभी छात्र-छात्राएं ग्रामीण महिलाओं की शैक्षिक अभिवृत्ति के सर्वेक्षण हेतु ग्राम भौवापार, गोरखपुर में महाविद्यालय द्वारा आरक्षित बस से विभागीय शिक्षकों के नेतृत्व में रवाना हुए।  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा का प्रसार एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।  व्यक्ति एक सामाजिक प्राणी है और  जो व्यक्ति शिक्षित है निश्चित रूप से उसे अन्य व्यक्तियों के हित में कार्य करना चाहिए। आप सभी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में जो शिक्षा प्राप्त करते हैं उसका प्रसार जब तक आप समाज में जाकर नहीं करते ,शिक्षा का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता ।आप सभी निश्चित रूप से इस कार्य हेतु बधाई के पात्र हैं।इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रोफेसर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ज्ञान दान महादान है,आप सभी समाज को जागरूक कर पुनीत कार्य कर रहे हैं ,यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। शिक्षा का लक्ष्य सिर्फ स्वयं को शिक्षित कर लेना नहीं है, बल्कि वह तब तक पूर्ण नहीं हो सकता जब तक कि उसका उपयोग समाज के लिए ना किया जाए। छात्र-छात्राएं सुबह 8:00 बजे प्रोफेसर धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रभारी निधि राय एवं विभाग के समस्त शिक्षकों के साथ ग्राम भौवापार के लिए रवाना हुए। वहां जाकर विद्यार्थियों ने सर्वेक्षण  कार्य के अंतर्गत शैक्षिक स्थिति की जानकारी ली एवं महिलाओं के विचार जाने। इसी क्रम में एक महिला जिनका नाम अमरावती देवी ने कहा कि 'हम  अशिक्षित हैं परंतु हम अपने बालक और बालिकाओं को ऊंची से ऊंची शिक्षा दिलाना चाहते हैं।' जिससे कि जीवन में जो परेशानियां हमें उठानी पड़ी वह हमारे बच्चों को ना उठानी पड़े। एक अन्य महिला जानकी देवी ने कहा कि आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रही है । मैं अपनी बालिका को भी शिक्षा प्रदान करने के पक्ष में हूं। एक अन्य महिला ने कहा कि हमारे यहां बेटों को शिक्षा दी जाती है बेटियों को शिक्षा देने का कोई रिवाज नहीं है। इस प्रकार से पूरे गांव में घूमकर महिलाओं की शैक्षिक अभिवृत्ति संबंधी प्रश्न पूछ कर और प्रश्नावली के माध्यम से आवश्यक जानकारी ली गई।  महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं 1 सप्ताह तक इस गांव में जन जागरूकता कार्यक्रम  संचालित करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अखंड सिंह, डॉ.रुक्मिणी चौधरी,डॉ. श्याम  सिंह,डॉ. त्रिभुवन मिश्रा,डॉ. संजय त्रिपाठी एवं डॉ.निरंकार त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे,एवम इस सर्वेक्षण कार्य मे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।संवादसूत्रसुनील मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।