Skip to main content

DlightNews

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार कल्याण ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बढ़ाया एक लड़की की मदद को कदम 

आज दिनांक 1 अप्रैल दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणविजय सिंह रघुवंशी द्वारा अपनी टीम के साथ पीलीभीत आना हुआ , उन्होंने पीड़ित लड़की से मुलाकात की एवं उससे उसकी समस्या पूछी ।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है काजल ठाकुर लगभग 2 वर्ष पहले बरेली निवासी शानू ठाकुर पर बलात्कार का आरोप लगाया था इसके पश्चात काजल ठाकुर ने कई थाने और चौकी के चक्कर लगाए , साथ– साथ पहली के एसएसपी और एडीजी ऑफिस में भी कई बार जाना हुआ। काफी मशक्कत के बाद काजल ठाकुर  का मेडिकल कराया गया उसके पश्चात आरोपी शानू ठाकुर को जेल भेज दिया गया। इसके कुछ समय पश्चात शानू ठाकुर की बहन कोमल ठाकुर द्वारा भी काजल ठाकुर एवं उसके पिता एवं जीजा पर मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया उसने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की लेकिन मुकदमा दर्ज पुलिस अधिकारियों ने नहीं किया उनका कहना था यह मुकदमा फर्जी है यह सिर्फ क्रॉस मुकदमा दर्ज करवा रही है।
उसके पश्चात कोमल ठाकुरद्वारा एडीजी ऑफिस के सामने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया उसके बाद अधिकारियों ने कोमल ठाकुर के द्वारा मुकदमा दर्ज कर दिया गया लेकिन पुलिस ने जब उससे मेडिकल कराने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया तब भी पुलिस ने मजबूर होकर काजल ठाकुर के पिता एवं उसके जीजा पर पर बलात्कार का आरोप लगाया तब हम काजल ठाकुर पर अपने पिता एवं अपने जीजा द्वारा बलात्कार करने में सहयोग का आरोप लगाया है उसके पश्चात काजल ठाकुर ने आरोप को गलत ठहराते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा उसकी एक न सुनी गई, थाना प्रभारी सुनगढ़ी  उसके जीजा को इसे उठाकर पीलीभीत ले गए उसके पश्चात उसने 30 मार्च को थाना सुनगढ़ी पीलीभीत पर आत्महत्या का प्रयास किया गया जिसमें उसने एवं उसकी मां ने कुछ जहरीला पदार्थ खाया एवं काजल ठाकुर ने काटकर आत्महत्या का प्रयास किया पुलिस द्वारा उसे महिला जिला अस्पताल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत में सुधार दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रणविजय सिंह रघुवंशी पीड़िता से मुलाकात के दौरान उसे भरोसा दिलाया उसके साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे ।

पीड़िता ने विपक्षी लड़की के भाई पर भी आरोप लगाया है कि उसके द्वारा काजल ठाकुर से पैसे की मांग निरंतर की जा रही है उसने इस बात के साक्ष्य मीडिया के सामने भी प्रस्तुत किए हैं 

आज अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर सिंह रघुवंशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा राष्ट्रीय संगठन सचिव सहीर खान , मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शीला कश्यप जिला अध्यक्ष बरेली पंकज पटेल आदि अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनपद बरेली से चलकर पीलीभीत पहुंचे उनके द्वारा लड़की से हॉस्पिटल में मुलाकात की गई एवं थाना प्रभारी से मुलाकात करके लड़की की मदद के संबंध में बात की । राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मीडिया से बातचीत करने का दौरान बताया , किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा जो गुनहगार है उसे बख्शा नहीं जाएगा । बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।