Skip to main content

DlightNews

*स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गोरखपुर थाना कैंण्ट मे श्री राम भक्तों ने किया शिकायत*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर ।सामाजिक धार्मिक व राष्ट्रवादी विचारधारा युक्त संगठन   युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर के संयोजक निखिल कुमार गुप्ता के आयोजन में एक हिन्दू जनमानस के श्री राम भक्तों के प्रतिनिधित्व मंडल ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विगत दिन पूर्व एक जनसभा में दिये गये भाषण मे बढ़बोले बोल मिले मुलायम कांशीराम हवा में उङ गए जय श्री राम के नारे के विरोध में गोरखपुर के समाजसेवियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष तथा अखण्ड भारत हिन्दू राष्ट्र निर्माण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय जी के उपस्थिति व निर्देशन मे समाजसेवियों द्वारा लिखित शिकायत में विधिक कानूनी कार्यवाही हेतु एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना कैंण्ट गोरखपुर को प्रार्थना पत्र सौंपकर मांग किया।इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय व संयोजक निखिल गुप्ता ने बताया कि लागातार स्वामी प्रसाद मौर्य हिन्दू धर्म के आस्था पर अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर चर्चा का विषय बने हुए है उनको यहां तक नही पता कि देश की 85 प्रतिशत जनता श्री राम जी के आस्था से जुड़े हैं, उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए जो स्लोगन मे बोला किमिले मुलायम कांशीराम हवा में उङ गए जय श्री राम इससे सभी हिंदू धर्म व समाज के राम भक्तो को ठेस पहुंचा है।
मौर्य का बोल काफी निंदनीय है उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए, जिससे वह अपनी आदत को सुधार लें ।यदि  स्वामी प्रसाद मौर्य  ऐसे ही हिन्दु धर्म को लेकर अपमान जनक शब्द का प्रयोग करते रहेंगे तो हम उन्हे माफ नही करेंगे तथा भविष्य मे उग्र आंदोलन करने के लिए श्री राम भक्त बाध्य होगें।
इस अवसर पर निखिल गुप्ता, कुलदीप पाण्डेय, व्यापारी नेता रमेश चन्द्र गुप्ता, नितेश गोरखपुरिया,अनिल गुप्ता,संजय कुमार वैश्य,शिवम,शैलेश गुप्ता,अनमोल,आदि ने कैंट थाने मे शिकायत दर्ज कराया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।