Skip to main content

DlightNews

भारत दर्शन यात्रा के इंदौर पहुंचने पर मोगरे की माला एवं गुलाब की पंखुड़ियों से किया भव्य स्वागत

एक भारत-श्रेष्ठ भारत समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को साझा करने की पहल

सांस्कृतिक रूप से भारत सदैव एक रहा है और हमेशा रहेगा-श्री गौरव रणदिवे

इंदौर 19 अप्रैल 2023। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना अंतर्गत समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को साझा करने की पहल के अंतर्गत भारत दर्शन यात्रा 15 अप्रैल को तेलंगाना के हैदराबाद से निकली जो आज इंदौर पहुंची,इंदौर की सीमा मे  पहुंचने पर यात्रा जिसमें 400 यात्री सम्मिलित थे सांवेर रोड स्थित होटल क्लेरियोन पहुंची जहां यात्रा का मोगरे की माला पहनाकर एवं गुलाब की पंखुड़ियों के साथ पुष्पवर्षा एवं ढोल ढमाके से मालवी अंदाज़ में जोरदार स्वागत किया गया उसके पश्चात यात्रा में सम्मिलित अतिथियों ने भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

उसके बाद यात्रा राजवाड़ा एवं गोपाल मंदिरदर्शन करने पहुंची दर्शन के साथी राजवाड़ा एवं गोपाल मंदिर के इतिहास के बारे में भी यात्रा में सम्मिलित अतिथियों को जानकारी दी गई। इसके पश्चात यात्रा ने महेश्वर के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने कहा कि मैं पार्टी के प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री मुरलीधर राव जी का आभार व्यक्त करता हूं और धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ जैसी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कल्पना को साकार रूप देने का काम आपने  किया है। चार धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग, 52 शक्तिपीठ, 4 महाकुंभ, देश के अलग-अलग हिस्सों में है और सांस्कृतिक रूप से भारत सदैव एक रहा है और हमेशा रहेगा।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा,श्री गोलू शुक्ला, सांसद श्री शंकर लालवानी,श्री गोपीकृष्ण नेमा, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला,श्रीमती मालिनी गौड़, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता भाजपा नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रितेश तिवारी 
मीडिया प्रभारी 
भाजपा, इंदौर

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।