*सपा के पूर्व जिला महासचिव युवजन अभिजीत पासवान ने भारतीय अपना समाज पार्टी का ग्रहण किया सदस्यता*
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।महाबीर छपरा
आज भारतीय अपना समाज पार्टी के महाबीर छपरा स्थित कार्यालय पर अपने सैकड़ों साथियों के साथ अभिजीत पासवान ने सदस्यता ग्रहण किया भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की इकलौती हमारी पार्टी है जो सहारा निवेशकों के भुगतान की लड़ाई लड़ रही थी जिसको लेकर हमारी गिरफ्तारी भी हुई थी और आज सहारा पीड़ितों के भुगतान का रास्ता खुलता देख खुशी हो रहा है यह भुगतान के खुलते हुए रास्ते भारतीय अपना समाज पार्टी के संघर्षों का परिणाम है और अब समाज बदल रहा है जाति पाती धर्म भेद करने वाले लोगों का दाल गलने वाला नहीं है अभी मानवता, राष्ट्रवाद, और गांव, गरीब किसान युवाओं एवं जनहित मुद्दों की बात करने वाले लोग ही सच्चे भारतीय है और उन्ही को जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलेगा श्री पासवान के जुड़ने से पार्टी को युवाओं का भरपूर साथ मिलेगा इस अवसर पर सर्वश्री राजन सिंह सूर्यवंशी, डॉ नीलकमल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाअसपा सुधांशु गुप्ता,महेन्द्र दास धर्माचार्य महराज,रविन्द्र निषाद एवं डॉ अजय सिंह कोषाध्यक्ष सहित तमाम लोग रहे उपस्थित है।
Comments
Post a Comment