Skip to main content

DlightNews

*महान समाज सुधारक, विचारक, दार्शनिक और लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती सपा कार्यालय पर हुआ सम्पन्न*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर ।सपा पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई ।संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक संग्राम सिंह यादव मौजूद रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला तत्पश्चात नगर निकाय चुनाव के लिए आए हुए सभी आवेदनों पर विचार विमर्श कर प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के संदर्भ में बैठक हुई जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास, बाह्य आडंबरों व पाखंडवाद,बाल विवाह, सती प्रथा, विधवा विवाह, व महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए, सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए संघर्षरत रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव की तैयारियों में सपा जुटी हुई है। निकाय चुनाव पूरी पार्टी मजबूती से लड़ेगी। प्रत्याशियों के चयन पर मंथन चल रहा है। निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की जल्द घोषणा की जाएगी। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मजबूती से लगे हुए हैं। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आटा, दाल, चावल, दूध, तेल, दवाएं सब कुछ महंगा हो गया है। आम जनता को सफाई, शुद्ध पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाएं भी नहीं मिल रही है। शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा की डबल इंजन और ट्रिपल इंजन सरकार जनता को झूठे सपने दिखाकर बजट का बंदरबांट कर रही है नेताद्वय ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादे और भाषणों से ऊब चुकी है। जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश की जनता नगर निकाय चुनाव में भाजपा के कुशासन का करारा जवाब देगी।बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा विधायक संग्राम सिंह यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, गोपाल यादव, डॉ मोहसिन खान, जगदीश यादव, चंद्रबली यादव, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी ,विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, रामभुआल निषाद, विनय शंकर तिवारी, अमरेंद्र निषाद, रुपावती बेलदार, जियाउल इस्लाम इनामुल्लाह खान, सहाब अंसारी, हाजी, शकील अंसारी, अखिलेश यादव, संजय पहलवान, मैंना भाई, बिंदा देवी, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, सुरेंद्र निषाद, देवेंद्र भूषण निषाद, हरि यादव ,आनंद राय ,खरभान यादव, राहुल यादव ,अशोक चौधरी, दूधनाथ मौर्य, मंतोष यादव, केपी मिश्रा, सोनू जायसवाल, बृजेश यादव, अशोक सोनकर, दिनेश सैनी, शैलेंद्र सैनी, महेंद्र यादव, अर्जुन यादव ,लक्ष्मी शर्मा, ज्ञानमती यादव ,नमिता सिंह, जावेद अहमद, मुन्नू यादव, रणजीत पासवान आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।