Skip to main content

DlightNews

*बड़हलगंज से खत्म होगा बीस साल का सूखा: कमलेश पासवान* 

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।बड़हलगंज यह दशक समय मोदी योगी जी के विकास वाला दशक है। इस समय पूरे विश्व में मोदी और योगी जी की चर्चा हो रही है। इसी विकास परख सोच के साथ नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा भारी मतों से जीत कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेगी और बड़हलगंज से भाजपा का बीस साल का सूखा खत्म होगा।

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रीति उमर के बड़हलगंज नगर पंचायत के चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन करते हुए सांसद कमलेश पासवान ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कही। श्री पासवान ने कहा कि जब तक ट्रिपल इंजन की सरकार नहीं होगी, नगर का समुचित विकास नहीं हो पाएगा। बड़हलगंज नगर में बीस वर्षो से भाजपा का कोई चेयरमैन बन नही पाया और इस कारण आज भी बड़हलगंज नगर विकास की दृष्टि से काफी पीछे है। लेकिन अब जनता को मौका है, और यह मौका नहीं खोना है। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि पूरे विश्व में मोदी जी विकास का डंका बजा रहे हैं, योगी जी के काम से अपराधी डर डर कांप रहें है, उनके कार्यों और समुचित सोच से आज विभिन्न महानगर और नगर पंचायत तेजी से आगे बढ़ रहें है, लेकिन बड़हलगंज बीस वर्षों से विकास का सूखा झेल रहा है, अन्य पार्टियों के चेयरमैन सिर्फ जनता का वोट लेकर अपना पेट भरते आए है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, नगर में ट्रिपल इंजन की जब सरकार होगी तो बड़हलगंज जिला स्तर पर एक नया मुकाम हासिल करेगा। जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि योगी जी के विकास से आज समूचा यूपी आगे बढ़ रहा है, ऐसे में बड़हलगंज नगर पंचायत पीछे नहीं रहे, इसलिए नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। प्रत्याशी प्रीति उमर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, संयोजक राजीव पांडेय, मंडल अध्यक्ष अखंड शाही, महेश उमर, धर्मराज निषाद, श्रीकांत सोनी, गंगा सोनी, डा अश्वनी वर्मा, श्रीभागवत यादव, यशपाल यादव, रमेश शाही, विजय माली सहित सभी वार्डो के प्रत्याशी सहित अन्य लोग मौजूद रहें। 

भाजपा में शामिल हुए बसपा नेता प्रदीप

चुनाव कार्यालय के उद्दघाटन के दौरान बसपा के पूर्व विधासभा उपाध्यक्ष और कोराड़ी के प्रधान रहें प्रदीप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। उन्हे जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सांसद कमलेश पासवान और विधायक राजेश त्रिपाठी ने उन्हें भाजपा का चिन्ह पटाका और माला पहना कर उनको सदस्यता दिलाई।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।