Skip to main content

DlightNews

*अंबेडकर जयंती के अवसर पर तुर्कमानपुर से पार्षद प्रत्याशी सीमा परवीन की रहनुमाई में छोटे बच्चों को निशुल्क पुस्तक वितरित किया* 
 शिक्षित रहो आगे बढ़ो, बाबा साहब ने कहा था शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़े गा : सत्यम गहलोत
 
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
  गोरखपुर।अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से पार्षद पद की महिला उम्मीदवार सीमा परवीन पत्नी मोहम्मद आकिब अंसारी जी की रहनुमाई में  अंबेडकर कॉलोनी तुर्कमानपुर में स्थित अंबेडकर मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले सभी अतिथियों के हाथों बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का आगाज किया गया।  जय भीम, बाबा साहब अमर रहे, आदि नारे बुलंद आवाज से लगाए गए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जर्नलिस्ट व एंकर शाहीन शेख जी ने कहा इंसान को इंसान रहने दो, खुदा के वास्ते धन को महान रहने दो, मत करो हिफाजत मंदिर और मस्जिदों की, अल्लाह ईश्वर का एहसान रहने दो। आप सभी नन्हे-मुन्ने बच्चे वह इल्म हासिल करें जिससे आप एक इंसान बन सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  धरा धाम इंटरनेशनल प्रमुख व जिंबाब्वे यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष ही नहीं संपूर्ण दुनिया में बाबा साहब के नक्शे कदम पर आज भी लोग शिक्षा हासिल कर रहे हैं, और इसी क्रम में तुर्कमानपुर वार्ड में  मोहम्मद आकिब अंसारी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो क्रांति पैदा की है वह बहुत ही काबिले तारीफ है  जिसका कोई भी कॉल नहीं है और इसको पैसे खरीदा नहीं जा सकता है । कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि अमिताभ जयसवाल जी ने  तुर्कमानपुर वार्ड के समस्त नागरिकों की ओर रुख करते हुए कहा कि आप सभी लोग बाबा साहब के आदर्शों को हमेशा जिंदा रखें।कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि आशीष सर, शेखर सर, नसीमा बानो, अर्चना, आदि मेहमानों ने भी बच्चों और समस्त सम्मानित वार्ड वासियों को संबोधित किया ।कार्यक्रम के अंत में वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्ला नगर तुर्कमानपुर से पार्षद पद की महिला उम्मीदवार सीमा परवीन पत्नी मोहम्मद आकिब अंसारी ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया तथा साथ ही साथ अंबेडकर कॉलोनी में स्थित अंबेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय के अध्यक्ष श्री इंद्रेश जी वह संरक्षक उनके आदरणीय  पिता श्री, अशोक जी वह उनकी समस्त पदाधिकारी गणों को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया व उनको सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी, डॉक्टर एहसान अहमद, हाजी जलालुद्दीन कादरी, मकसूद अली, नसीम अशरफ, शफीक अहमद, मनीष जी, निदा फातिमा, नाजिया, शालू, गुरु बाबा, नुरुल हुदा आदि लोगों ने शिरकत की।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।