विधायक रंधावा ने पंजाब विधानसभा में मीरपुर-धीरेमाजरा से पंजोखरा सहित तक बनने वाली सड़क निर्माण में देरी पर जताई चिंता
लालड़ू, 4 सितंबर
पंजाब विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव मीरपुरा से धीरमाजरा होते हुए ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब तक जाती सड़क के निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया। विधायक ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां को बताया कि 3.2 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण 1 अप्रैल 2023 तक होना था।
सत्र के दौरान विधायक रंधावा ने सड़क के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की, जिससे गांव के निवासियों और श्री गुरु हरकृष्ण जी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों को असुविधा हो रही है। उन्होंने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि सड़क की खराब स्थिति के कारण इसकी मरम्मत और पुनर्निर्माण की सख्त जरूरत है, जिससे लोगों के लिए आवागमन करना मुश्किल हो गया है, जबकि यह क्षेत्र को हरियाणा से जोड़ने वाली भी एक महत्वपूर्ण सड़क है।
विधायक रंधावा ने मंत्री से तत्काल कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि सड़क का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाए। उन्होंने स्थानीय समुदाय के लिए इस सड़क के महत्व और गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के धार्मिक महत्व पर जोर दिया, जो बड़ी संख्या में भक्तों की आस्था का केंद्र है।
जवाब में मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने विधायक रंधावा को आश्वासन दिया सरकार पंजाब के लोगों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के हिस्से का रूरल डवलपमेंट फंड रोके जाने व फसलों पर मार्किट कमेटी की फीस घटाने के चलते आई फंड्स की के कारण वित्तीय समस्या के चलते समय पर सड़क रिपेयर का काम नही हो सका ।
उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2023 को मार्केट कमेटी डेराबस्सी के अंतर्गत बनने वाली मीरपुर से कसोली वाया धीरेमाजरा लिंक रोड, जिसकी कुल लंबाई 3.20 किमी है, की सैद्धांतिक मंजूरी माननीय मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड (नाबार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट असिस्टेंट्स) से ऋण लेकर 57.17 लाख रुपये की लागत से इस सड़क की मरम्मत करायी जायेगी। विधायक रंधावा ने मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां के जवाब पर संतुष्टि व्यक्त की और वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा से इस गंभीर मुद्दे के समाधान के लिए फंड उपलब्ध कराने की अपील की।
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा पंजाब विधानसभा में उठाए गए मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने पर उम्मीद है कि इससे गांव मीरपुरा वाया धीरमाजरा से गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब को जाने वाली इस सड़क पर सकारात्मक बदलाव आएगा। इस मामले में सरकार के संबंधित विभाग के मंत्री द्वारा दिया आश्वासन लोगों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
Comments
Post a Comment