Skip to main content

DlightNews

*भारत स्काउट गाइड का तृतीय सोपान जाँच शिविर सम्पन्न*
*छात्रों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए स्काउट गाइड की प्रमुख भूमिका: रामजन्म सिंह ( जिला मुख्यायुक्त)* *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर,भारत स्काउट और गाइड उत्तरप्रदेश के मुख्यायुक्त प्रभात कुमार आई.ए.एस. के निर्देशन में अयोध्या दास स्काउट कुटीर में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड का तृतीय सोपान जाँच शिविर सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त राम जन्म सिंह ने शिविर में बनाये गए तम्बू निर्माण, पुल निर्माण, बिना वर्तन के बने भोजन आदि का निरीक्षण किया। अपने समक्ष प्रदर्शित सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि क्रियाकलापों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुवे उन्होंने कहा कि स्काउटिंग की गतिविधियां व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के लिए बहुत उपयोगी हैं जिससे अनेक प्रकार के कौशल सीखकर स्काउट गाइड अपने भविष्य को भी उज्जवल बनाते हैं। जाँच शिविर में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रथम, द्वितीय सोपान की जाँच करते हुवे उन्हें गांठ, फांस का बंधन बनाना,अनुमान लगाना, नक्शा पढ़ना और बनाना, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा सहायता, ट्रेसिल निर्माण की जानकारी दी गई।
जाँच शिविर एवं समापन कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड प्रतिमा शुक्ला ने किया। प्रतिमा शुक्ला ने बताया कि इस जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और उसको बाहर करना है, जिससे बच्चे समाज और देश के काम आ सके। प्राकृतिक आपदाओं जैसी बाढ़, भूकंप, महामारी आदि आपदाओं में इन बच्चों की भूमिकाएं बढ़ जाती हैं, और यह बच्चे जागरुक होकर लोगों की मदद कर सकते हैं। डॉ. मंजू मिश्रा ने बताया कि इन बच्चों को तराश कर हम लोग इस योग्य बनाते हैं, कि ये बच्चे राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। हमारा उद्देश्य सिर्फ पठन-पाठन तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को भी मजबूत करना होता है।
इस जाँच शिविर में प्रतिमा शुक्ला (डी.टी.सी. ट्रेनर), डा.मंजू मिश्रा (स्काउट गाइड कैप्टन), नमिता श्रीवास्तव (स्काउट गाइड कैप्टन),अंजनी यादव (स्काउट गाइड कैप्टन),अजय सिंह(जिला प्रशिक्षण आयुक्त),उषा, जीतेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे। सहयोगी के रूप में नंदिनी सैनी तथा छात्राओं में शबेनुर,मोसिना अली, नीलोफर,फलक,नाज,राशिबा, खुशी, मुनीबा, काजल, अंकिता ,रवीना,गौरी, दुर्गा , पूनम आज छात्रों की सराहनीय भूमिका रही।महाराणा प्रताप इंटर कालेज, राजकीय जुबिली इंटर कालेज, महात्मा गाँधी इंटर कालेज, ए.डी. इंटर कालेज, भगवती इंटर कालेज, इमामबाड़ा गर्ल्स इंटर कालेज के स्काउट/ गाइड के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।