Skip to main content

DlightNews

*जालौन में एसपी के आदेश पर निरीक्षक और उपनिक्षक के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव*
इंसेट 👉जालौन में कई थानेदारों पर गिरी गाज

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई( जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने अपने कार्यकाल के लगभग पचास दिन पूरे करने के बाद गुरुवार की देररात पहली गस्ती कर दी है। उन्होंने जिले में चार निरीक्षक व छह उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस बदलाव में कई थानेदारों पर गाज गिरी और उन्हें पुलिस लाइन्स में तैनाती दी गई। जबकि बहुत सारे थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए इधर से उधर किया गया। बता दे कि एसपी ने कुछ ऐसे निरीक्षकों पर भरोसा जाताया जिनकी कार्यशैली ठीक रही और विभिन्न सेलो की जिम्मेदारी सम्भाल रहे थे। ऐसे उपनिरीक्षकों व निरीक्षकों को थाने की जिम्मेदारी दी गई। गुरुवार की देररात को एसपी ने आदेश जारी कर सदर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे कृष्ण बिहारी मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर सेल नियुक्त किया, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शशिकांत चौहान को प्रभारी निरीक्षक थाना डकोर नियुक्त किया, इसके आलावा पुलिस लाइन में ही तैनात दूसरे निरीक्षक पप्पू सिंह यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना माधौगढ़ बनाया गया। वहीं थाना चूरखी में तैनात निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय को पुलिस लाइन, और पुलिस लाइन से ही उपनिरीक्षक शिवशंकर को चूरखी थाना भेजा। अभी तक गोहन थाने में तैनात रहे दिव्य प्रकाश तिवारी पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें नदीगांव थानाध्यक्ष की कमान सौंपी, तो वहीं सदर कोतवाली की मंडी चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक प्रभात सिंह को थाना कदोरा की जिम्मेदारी सौपी गईं।कोटरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक वरुण प्रताप सिंह को गोहन थाना, कदोरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को कोटरा थानाध्यक्ष, तो वहीं नदीगांव थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा को पुलिस लाइन में नियुक्त किया गया है। किया गया तबादला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।