*उरई मोहम्मदाबाद में बाइक की टक्कर से दो लोगो की हुईं मौत, दो युवक घायल*
*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे को देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद की है। यहां के रहने वाले मोहन लाल 71 सोमवार शाम को खेत से जानवर लेकर घर लौट रहे थे। उरई राठ रोड स्थित ग्राम मोहम्मदाबाद के पास बने मां वैष्णवी होटल के पास पहुंचे और जानवरों को निकालने के बाद वह डिवाइडर पर खड़ा हो गए। तभी उरई की तरफ से दो युवक बाइक को लेकर तेज रफ्तार से आ रहे थे, जिस कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर पर खड़े मोहन लाल को टक्कर मार दी, जिससे मोहन लाल उछलकर सड़क पर गिर गए और सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल हो गए।हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Comments
Post a Comment