Skip to main content

DlightNews

*राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सकारात्मक जीवन शैली के संबंध में परिचर्चा*
 *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर।अभय नंदन इंटर कॉलेज गोरखपुर में जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ मानव मनोनैदानिक परामर्शदाता संजीव कुमार द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत तनाव प्रबंधन एवं दैनिक जीवन में सकारात्मक जीवन शैली के संदर्भ में परिचर्चा की गई। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य हरिनारायण ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायता प्रदान करेगा। जिससे छात्रों को उनके भावी जीवन में मदद मिलेगी। प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि संजीव कुमार को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सह प्रभारी शिक्षिका बेला सिन्हा ने इस विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किशोरावस्था में तनाव प्रबंधन एवं स्वस्थ मस्तिष्क के विकास से परीक्षा में अच्छे अंक एवं कैरियर के निर्माण में सहायक होता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित विद्यार्थियों को मनदूत एवं मनपरी के रूप में बैच और प्रमाण पत्र देकर मुख्य परामर्शदाता द्वारा क्रियाशील किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न उत्तर कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ शिक्षक गण मनकेश्वर द्विवेदी देवेंद्र भट्ट डॉ.सिद्धार्थ ओझा ,डा. कविता सिंह, उर्मिला यादव, प्रियंका सिंह , धनंजय सिंह का मार्ग निर्देशन प्राप्त हुआ। कार्यालय अधीक्षक मनीष उपाध्याय, चन्द्र प्रकाश सहयोगी कर्मचारी सबरे आलम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन नोडल शिक्षक दीप्तिमान श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।