Skip to main content

DlightNews

*जालौन में नाबालिग से गैंगरेप: पीड़िता के पिता बोले- बेटी को फोन कर बुलाया, 4 लोगों पर केस दर्ज*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में चार युवकों ने एक 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बारे में नाबालिग ने परिजनों को बताया। जिसके बाद वह पिता के साथ थाने पहुंची और चार युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ शुरू कर दी। दो युवकों द्वारा रेप की वारदात को अंजाम दिया गया घटना रेंढर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की है। यहां की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने पिता के साथ थाने जाकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी बेटी को 31 अगस्त को गांव के ही एक युवक ने फोन करके गांव के बाहर बुलाया। फिर मेरी बेटी को किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उस युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दो युवकों द्वारा रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। जबकि दो युवक पहरा देते रहे। पुलिस ने शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए सभी चार युवकों के खिलाफ BNS की धारा 70(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया
नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में माधौगढ़ सर्कल के डिप्टी एसपी राम सिंह ने बताया कि घटना 31 अगस्त की है। नाबालिग के पिता द्वारा चार युवकों पर बेटी से रेप करने का आरोप लगाया है। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दो अन्य की तलाश की जा रही है। इसके अलावा युवकों से पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना का सही अनावरण हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।