Skip to main content

DlightNews

*गोहन थाना प्रभारी ने पत्रकारों के साथ प्रति अभद्र व्यवहार किया*
इंसेट 👉पत्रकारों ने उठाई गोहन थाना प्रभारी की कार्यवाही की मांग

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले हाल ही में स्थानांतरित होकर कोटरा से गोहन थाने का कार्यभार संभालने वाले थाना अध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह का पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
 जिससे गोहन कस्बा में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय पत्रकार जब उनसे मुलाकात करने पहुंचे तो उन्होंने न सिर्फ उनसे रूखा व्यवहार किया, बल्कि आईडी कार्ड दिखाने की मांग करते हुए गलत तरीके से संवाद किया। यह घटना पुलिस और पत्रकारों के बीच संबंधों को लेकर कई सवाल खड़े करे है।
पत्रकारों का कहना है कि थाना अध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने उन्हें यह कहकर अपमानित किया कि "पत्रकार मेरी नजर में कुछ नहीं होते।" उनके इस बयान ने पत्रकारों के प्रति पुलिस की सोच और व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला इसलिए और गंभीर हो जाता है क्योंकि जालौन जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि पुलिस और पत्रकारों के बीच संवाद और सहयोग बना रहना चाहिए। बावजूद इसके, थाना अध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह का यह रवैया न केवल पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार की भी अनदेखी कर रहा है। पत्रकारों ने इस घटना को लेकर रोष प्रकट किया है और जिले के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस अभद्र व्यवहार करने वाले थाना अध्यक्ष पर तत्काल कार्यवाही की जाए। पत्रकारों ने गोहन थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह को तत्काल जालौन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार से मांग करते हुए गोहन थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाए और विवधिक कार्रवाई की जाए। यदि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो पुलिस और मीडिया के बीच विश्वास और संवाद का सेतु टूट सकता है, जिससे समाज के हितों को नुकसान होगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।