Skip to main content

DlightNews

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस
बरेली से अभिनय रास्तोगु की रिपोट
कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर सतीश अग्रवाल, अध्यक्ष उमेश चंद शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया शिक्षिकाओं को सम्मानित 

स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया शिक्षिकाओं का किया सम्मानित 

बरेली । सिविल लाइंस स्थित, लाइंस विद्या मंदिर स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर सतीश अग्रवाल एवं अध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा ने लाइंस विद्या मंदिर स्कूल की शिक्षिकाओं को प्रेषित करते हुए स्कूल में उनके सराहनीय कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु का सम्मान सर्वोपरि होता है और गुरुओं के माध्यम से ही एक उन्नत और सफल समाज का निर्माण होता है। उन्होंने सभी शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की। अंजू, गुंजन, नीलम, श्रुति, नमिता, भाग्यवती, सुमन, वर्षा, सलोनी, अंशिका, शिवांगी, आरती, मीनाक्षी, रेनू, आंचल, नीतू चंचल, विनीता, मनीषा, करुणा, आयुषी, नीना शर्मा आदि सभी शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लिया। लायंस विद्या मंदिर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती वैशाली जौहरी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं सभी शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहना भी की। कार्यक्रम का संचालन गुंजन अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर उमेश चंद्र शर्मा, सलिल खण्डेलवाल, सतीश अग्रवाल, देवेन्द्रनाथ अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, श्रीमती साधना अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, स्मिता खण्डेलवाल, अमिता भटनागर एवं जे के सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।