Skip to main content

DlightNews

*स्वच्छता अभियान के तहत हुई महाराणा प्रताप के मूर्ति की साफ-सफाई और माल्यार्पण*

मुख्यमंत्री के शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष पर लाना हमारी पहली प्राथमिकता है: लालू सिंह
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मिलकर पिछले एक माह से लगातार चलाए जा रहे महापुरुषों की मूर्तियों के सफाई अभियान के क्रम में इस रविवार की सुबह गोरखपुर रेलवे स्टेशन के महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तथा पूरे परिसर की साफ सफाई करते हुए मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गोरखपुर के लिए इतना कुछ कर रहे हैं तो हम सब नागरिकों का भी ये फर्ज बनता है कि मुख्यमंत्री के शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान दिलाने में अपना योगदान दें।इस अवसर पर राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर को साफ बनाना है। लोगों में जागरूकता लाना कि, जैसे वे अपने घर को साफ रखते हैं ठीक उसी तरह अपने आसपास को भी साफ रखना चाहिये। चाहे हम अपने घर को कितना भी चमका लें जब तक हमारा शहर और देश नहीं चमकेगा हमारी पहचान वही रहेगी। इसलिये शहर और देश को अपना घर समझें और उसकी सफाई में सदैव अपना योगदान देते रहें।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने कहा कि इन महापुरुषों की मूर्तियां लगाना ही सिर्फ हमारा फर्ज नहीं है, बल्कि उनकी नियमित साफ सफाई करके ही हम इन महापुरुषों को वास्तविक सम्मान दे सकते हैं। 
इस स्वच्छता अभियान में दोनों संगठनों के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।