*झांसी में एक ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल*
*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी में सोमवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। तीनों बाइक पर सवार होकर झांसी से बबीना की ओर जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक की तलाश में जुट गई है। हादसा बबीना थाना क्षेत्र के बीएचईएल के पास हुआ है। दो ललितपुर और एक युवक झांसी का था बबीना थाना क्षेत्र के खैलार गांव निवासी प्रदीप रायकवार (25) पुत्र हरिश्चंद्र, ललितपुर के जाखलोन थाना क्षेत्र के डाउनी गांव निवासी प्रकाश रायकवार (34) पुत्र नंदलाल और जाखलोन थाना क्षेत्र के परखरिया गांव निवासी धर्मेंद्र रायकवार (22) सोमवार शाम को बाइक से बबीना की ओर जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे वे बीएचईएल के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनको रौंद दिया। हादसे में प्रदीप रायकवार और प्रकाश रायकवार की मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र रायकवार को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक की तलाश की जा रही है।
Comments
Post a Comment