Skip to main content

DlightNews

*कुआखेड़ा के अतर सिंह पाल बने बसपा के जिलाध्यक्ष*
इंसेट 👉जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से बसपा का जनाधार बढ़ने के आसार 

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

कालपी(जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले संगठन को मजबूत करने तथा जनाधार को बढ़ाने के लिए प्रांतीय संगठन के द्वारा कवायत तेज कर दी गई है। अकबरपुर-इटौरा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का कालपी में कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। कालपी विधानसभा का क्षेत्र बसपा के लिए हमेशा मजबूत गढ़ रहा है, इस सीट से पूर्व क्षेत्रीय मंत्री श्रीराम पाल तीन बार तथा पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान एक बार बसपा से विधायक निर्वाचित रहे हैं तथा विधायकी एवं निकाय चुनाव में बसपा हमेशा कांटे के मुकाबले में रहती है। पिछले चुनाव से बसपा के मूल वोटरों पर प्रभाव पड़ने लगा था। इस दृष्टिकोण से पार्टी नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के द्वारा अतर सिंह पाल को जिलाध्यक्ष जालौन बनाया गया। कालपी आगमन पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का बसपा के झांसी मंडल प्रभारी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के द्वारा फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बसपा नगर अध्यक्ष हाशिम अली सुलेमान मंसूरी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे झांसी मंडल प्रभारी ने कहा कि अतः सिंह पाल के नेतृत्व में जनपद में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में बसपा को भारी जीत हासिल होगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।