Skip to main content

DlightNews

*उरई में एमआर जयपुरिया स्कूल में शिक्षक दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले के उरई में एक पेड़ गुरु के नाम शासन की पहल के तहत राहिया स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में शिक्षक दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हर शिक्षक ने परिसर में एक पेड़ लगाया और उसकी जिम्मेदारी उठाने का प्रण लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भी पौधरोपण कर अपने शिक्षकों को सम्मानित किया।पेड़ पौधे लगाने के साथ देखभाल जरूरी गुरुवार को शिक्षक दिवस पर एसडीएफओ प्रीति यादव ने कहा कि मौजूदा समय में पौधारोपण बेहद जरूरी है। क्योंकि वातावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़ पौधों का बहुत अधिक महत्व होता है। जबकि डीएफओ प्रदीप कुमार ने कहा कि पेड़ पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल भी जरूरी है। इसलिए जो भी पेड़ पौधे लगा रहे हैं उनका नियमित रूप से खाद्य पानी दिया जाए। सीओ सिटी उमेश कुमार पांडे ने कहा कि पौधे हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। जिसकी जो भी पसंद हो वही पेड़ पौधा अपने आसपास लगाना चाहिए। ताकि उस दिमागी तौर पर ताजगी मिलती है। शरीर स्वस्थ रहता है।वेकार हैदर ने कहा कि जो भी पेड़ पौधे परिसर में लगाए गए हैं। उनकी नियमित देखभाल होगी। समय-समय पर निरीक्षण होगा। ताकि भविष्य में यह पेड़ पौधे स्कूल में आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास रहने वालों को भी फायदा पहुंचा सके। इस मौके पर प्रिंसिपल थंपी राज डी, कोऑर्डिनेटर ममता यादव, एडमिन दानिश खान के साथ समस्त स्टाफ और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।