Skip to main content

DlightNews

*कालपी रेलवे स्टेशन में आधुनिक मशीन स्थापित, टिकट के लिए यात्रियों को मिली सहूलियत* 

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

कालपी(जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले ट्रेन में यात्रा करने के लिए अब यात्रियों को स्टेशन में अब भीड़भाड़ तथा लाइन में खड़े नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए रेलवे के द्वारा रेलवे स्टेशन में आधुनिक टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित कर दी गई है, अब यात्रियों को मशीन के माध्यम से सीधे अपने गंतव्य स्थान के लिए टिकट मिलने लगेगा। कालपी स्टेशन अधीक्षक एसके गुप्ता तथा वरिष्ठ लिपिक मनोज कुमार के द्वारा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का ट्रायल किया गया। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीन के लिए स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे, स्मार्ट कार्ड को न्यूनतम सौ रुपये से रिचार्ज कराया जा सकता है तथा अधिक से अधिक रकम तक का रिचार्ज हो सकता है। उन्होंने बताया की मशीन की स्क्रीन में सफर करने वालों को गंतव्य स्टेशन पर टच करना होगा तथा कार्ड के माध्यम से तत्काल टिकट उपलब्ध हो जाएगा। स्टेशन मास्टर ने बताया कि बैंकों के क्यूआर कोड भी मशीन में प्रदर्शित होंगे तथा कार्ड के माध्यम से भी टिकट लिया जा सकता है। रेलवे स्टेशन में मात्र एक ही टिकट विंडो होने की वजह से यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, स्टेशन में भीड़भाड़ होने की वजह से कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी। आधुनिक टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित हो जाने के बाद अब यात्रियों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।