Skip to main content

DlightNews

*आटा में खराब पड़ी सड़क पर निकला ग्रामीणों का गुस्साः कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च*
इंसेट 👉उरई-इटौरा मार्ग जल्द बनाए जाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में खस्ता हाल सड़क की समस्या से परेशान होकर एक दर्जन से ज्यादा आटा गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन उरई में किया। उन्होंने पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचकर प्रशासन से जल्द से जल्द
उरई-इटौरा मार्ग जल्द बनाए जाने की ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की। साथ ही, उन्होंने सड़क निर्माण में शामिल ठेकेदार और जूनियर इंजीनियर (जेई) की जांच और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। यह विरोध प्रदर्शन उरई और आटा से इटोरा मार्ग के गांवों के ग्रामीणों द्वारा किया गया। संदी गांव के प्रधान प्रतिनिधि संजय पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आटा से इटोरा तक का 22 किलोमीटर लंबा रास्ता पूरी तरह से खराब हो चुका है। इस मार्ग पर मनोरा, पांडेपुर, संदी, अकोढ़ी, लैकूपुर, जौराखेड़ा और बरदर जैसे 17 गांव आते हैं। जहां सड़क की हालत इतनी खराब है कि एंबुलेंस भी वहां नहीं पहुंच पा रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क को ठीक करने की मांग की गईग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की कि 15 दिन के अंदर सड़क के गड्ढे भरे जाएं। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।