Skip to main content

DlightNews

*दस दिवसीय विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्घाटन समारोह*
*उन्नत तकनीक और कौशल संबंधी मार्गदर्शन के साथ-साथ वित्तीय सहायता भी प्रदान करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य: एम. जेड. खान (प्रधानाचार्य मंडलीय खादी ग्राम उद्योग)*         
 *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*                                   गोरखपुर।दस दिवसीय विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्घाटन समारोह सिद्धार्थनगर में मूर्ति देवी स्मारक महाविद्यालय में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मंडलीय खादी ग्राम उद्योग प्रशिक्षण केंद्र बस्ती के एम.जेड.खान द्वारा भगवान विश्वकर्मा का माल्यार्पण एवं उसे दीप प्रज्ज्वलित करके किया। एम.जेड.खान ने बताया कि सभी परंपरागत मजदूरों के विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विश्वकर्मा  श्रम सम्मान योजना राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया ।इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों और दस्तकारों को अपने हुनर को ज्यादा निखारने के लिए फ्री प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।सभी योग्य कारीगरों को प्रशिक्षण पूरा होने पर उनके कौशल तथा ट्रेड के अनुसार उन्नत किस्म के टूल्स उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध व्यवसाय दरजी, बढ़ई, लोहार, मोची, हलवाई, नाई, सोनार, कुम्हार एव टोकरी बुनकर इत्यादि हैं। सरकार की तरफ से समय-समय पर ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिससे आम जनमानस को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल सके। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना इसी तत्वाधान में प्रारंभ की गई।इस योजना से बड़ी आबादी को लाभ मिलने वाला है।
फाउंडेशन के डायरेक्टर ए. के .श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वकर्मा जो समस्त संसार की रचना के कार्य करते हैं, जैसे हमारे शरीर में रीढ़ की हड्डी होती है , उसी तरह सामाजिक जीवन में विश्वकर्मा साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारे कृषि व्यवस्था जैसे लोहार, कपड़े सिलने वाले दर्जी इनकी अहमियत कभी खत्म नहीं होगी। हमारे देश के प्रतिभाशाली कारीगरों के लिए यह योजना लागू की गई है। जो कारीगर पैसे की कमी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उन्हें अपने कौशल के बावजूद बेहतर जीवन नहीं प्राप्त हो रहा है, इस योजना के द्वारा उनको लाभान्वित किया जाएगा। प्रशिक्षण का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन, मुक्त ऋण प्रदान करना, आर्थिक सहायता प्रदान करना इस योजना का उद्देश्य है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरीके से निशुल्क है। इस अवसर पर जिला उद्योग सिद्धार्थनगर के पंकज मिश्रा, टी. ओ. टी. ट्रेनर सरिता, बृजनंदन त्रिपाठी, अमितेश श्रीवास्तव, नवीन, अंकित, गौरव, सरस्वती, सुधीर सिंह, सुधा शर्मा, आकाश सिंह व अन्य प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।