Skip to main content

DlightNews

मंदिर श्री सीताराम में भगवान श्रीराधारानी जी की छठी संपन्न
बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट
        बरेली, 16 सितम्बर / चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में श्री सीताराम मंदिर चंद्र नगर में भगवान श्री कृष्ण की छठी का कार्यक्रम बड़े ही भावपूर्ण ढंग श्री दिनेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में मनाया गया। 
         उक्त जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष दिनेश दददा एड. बताया कि भगवान श्री राधा रानी जन्म के छठे दिन आज भव्य छठी कार्यक्रम भावपूर्ण ढंग से मनाया गया । इस अवसर पर मोहल्ले की महिलाओं ने श्री राधा जी का श्रृंगार किया और उनकी आरती उतारी। महिला मंडल की सदस्यों ने श्री राधा रानी के छठी के मंगल गीत गए और सभी को नाच कर व गीत गाकर बधाई भी दी। इस अवसर पर श्री राधा रानी के लिए विशेष भोग बनाया गया तथा सभी को पूरी सब्जी, उरद - कढ़ी - रोटी - चावल - वरे एवं पुए इत्यादि विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर भोज कराया गया । इस अवसर पर संकीर्तन मंडल में भजन गाये और अनेक प्रकार की झांकियां निकाली गयीं ।
         इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी , दिनेश कुमार गुप्ता , उपाध्यक्ष दिनेश दददा, शुश पाल, कोषाध्यक्ष पंकज राज वर्मा, शोभायात्रा सहसंयोजक गण सहसंयोजक सुरेश दिवाकर व राजीव गुप्ता , मंत्री सर्वेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजेश कुमार, मुकुल प्रजापति, आदित्यनाथ दिवाकर एवं महिला मंडल की ओर से श्रीमती संगीता गुप्ता,नीता गुप्ता , ममता गुप्ता, सरस्वती देवी, साधना गुप्ता और पूजा मौर्य एवं मोहिनी मौर्य आदि सैकडौं लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य बना दिया ।

                       दिनेश दद्दा एडवोकेट                                          
                        उपाध्यक्ष प्रवक्ता चंद्रनगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।