Skip to main content

DlightNews

*आंखों की जांच नेत्र विशेषज्ञ से कराए बिना दवा न लें: डॉक्टर गणेश* सेफ सोसायटी और देसाई फाउंडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन
 *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर।देवरिया, सेफसोसायटी और देसाई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन बुधवार को देसही देवरिया के ग्राम पोखरभिंडा नागभर में किया गया। शिविर में 155 लोगों के आंखों की जांच कर निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।शिविर में आए लोगों के आंखों की जांच डॉक्टर गणेश गुप्ता ने की। उन्होंने मरीजों से कहा कि एक साल में कम से कम दो बार अपने आंखों की जांच किसी नेत्र विशेषज्ञ से ही कराएं। बगैर जांच कराए किसी मेडिकल स्टोर्स से आंखों की दवा न लें। यदि मोतियाबिंद है तो उसका ऑपरेशन किसी सरकारी अस्पताल में या मान्यता प्राप्त नेत्र रोग विशेषज्ञ से ही कराएं। एक बात का ध्यान सदैव रखें कि आंख के मामले में किसी तरह की लापरवाही की भरपाई नहीं हो सकती। आंखों की जांच की सुविधा सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है। इस अवसर पर एजुकेटिव शांति कुमारी, एरिया कोऑर्डिनेटर अवंतिका सिंह,निशा यादव, मुस्कान, निशा शाह, प्रतिभा सिंह, सीमा मिश्रा, सेफ सोसायटी के एरिया कोऑर्डिनेटर सरफराज अहमद आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।