Skip to main content

DlightNews

*जालौन सांसद की अध्यक्षता में विकास कार्यों की अनियमितता मिलने पर, समीक्षा बैठक विकास भवन उरई में हुई*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले विकास भवन में समाजवादी पार्टी के सांसद नारायणदास अहिरवार की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक विकास भवन उरई में हुई। बैठक में सपा सांसद ने केंद्र वार राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए की जिले में कराए जाने वाले विकास कार्यों में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम अनुरागी, भाजपा के उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा के माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी से सपा के बागी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार की मौजूदगी में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रतिवेदन में उठाए गए बिंदुओं पर सपा सांसद ने निर्धारित समय-सीमा के अन्दर सभी लंबित कामों को पूरा करवाने का निर्देश दिए।कामों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रायोजित योजना मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, योजना-ग्रामीण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, आदि से संबंधित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। योजनाओं को समय से पूर्ण कराए के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, साथ ही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी उसकी जानकारी दिए जाने को कहा, जिससे काम गुणवत्ता के साथ हो सके। उन्होंने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण कराने के लिए कहा। साथ ही समय-समय पर जिला स्तरीय टीम गठित कर योजनाओं की जांच भी कराई जाए। सपा सांसद नारायण दास अहिरवार ने कहा की जांच के दौरान कोई कमी या अनियमितता पाई गई तो सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में ये मौजूद रहे जिला विकास समन्वय की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, प्रभारी जिला विकास अधिकारी महेंद्र चौबे, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह आदि सम्बंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।