Skip to main content

DlightNews

स्व0 गीता हरित स्मृति (एपीएल) महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट

विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला जज नानक चंद हरित ने विजयी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत 

बरेली। स्व0 गीता हरित स्मृति (एपीएल) आयोजक मंडल द्वारा महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता बरेली क्लब में आयोजित की गयी। महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा हरित के कर कमलों द्वारा हुआ। तत्पश्चात महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता सीनियर एवं जूनियर दो श्रेणियों में शुरु की गयी। नामांकित महिला प्रतिभागियों में नजमा परवीन, सीमा यादव, शमा परवीन, सोनाक्षी सहगल, संजू सागर, भावना, प्रीति सिंह, स्नेहा कुमारी, कोमल शर्मा, रीता सिंह, रितु अरोरा, कामना भारती, नुसरत जहां, वैशाली शर्मा, प्रियंका, सोनाली, सविता यादव आदि ने महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सीनियर महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में कामना भारती, एडवोकेट विनर एवं नुसरत जहां, एडवोकेट रनरअप रहीं एवं जूनियर महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रीति सिंह एडवोकेट विनर एवं सोनाक्षी सहगल एडवोकेट रनरअप रहीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला जज नानक चंद हरित ने पुरस्कृत किया एवं सभी विजयी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा हरित ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाईयाँ प्रेषित की एवं इस आयोजन के लिए एपीएल आयोजक मंडल को शुभकामनाएं भी प्रेषित की। प्रतियोगिता के समापन पर एपीएल आयोजक मंडल के सरंक्षक एडवोकेट पी० सी० सहगल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के अवसर पर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित एवं एपीएल आयोजक मंडल से एडवोकेट गौरव सिंह राठौर, प्रदीप कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह,अजेन्द्र सिंह यादव अंतरिक्ष सक्सेना आदि कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।