Skip to main content

DlightNews

**काकुत्स्थ विकास महासभा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस एवं काकुत्स्थ विजय दिवस*बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट
-----हम सबको काकुत्स्थ शब्द का उपयोग सरनेम के रूप में करना चाहिए : राजेश काकुत्स्थ

अमर सक्सेना
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में काकुत्स्थ विकास महासभा द्वारा स्थापना दिवस व काकुत्स्थ विजय दिवस का कार्यक्रम कौशल विकास केंद्र न्यू आर्य नगर कॉलोनी निकट एब्सलूट जिम पुवायां रोड, चिन्नोर, शाहजहांपुर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काकुत्स्थ विकास महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र काकुत्स्थ ने काकुत्स्थ महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित किया एवं उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन काकुत्स्थ विकास महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश काकुत्स्थ व महामंत्री आदित्य काकुत्स्थ ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र काकुत्स्थ ने कहा कि आज के दिन ही हमारे पूर्वजों ने न्यायालय से लड़ाई जीतकर काकुत्स्थ शब्द को सरकार में दर्ज कराया था इसलिए हम सभी हर वर्ष की भांति इस दिन को स्थापना दिवस व काकुत्स्थ विजय दिवस के रुप में मानते हैं। उन्होंने कहा कि काकुत्स्थ का अर्थ हैं ककुत्स्थ, विकुक्षि के पुत्र जो इक्ष्वाकु के पौत्र और वैवस्वत मनु के प्रपौत्र थे। देवासुर संग्राम में इन्होंने वृषरूपधारी इंद्र के कुकुद् अर्थात्‌ डील (कूबड़) पर सवार होकर राक्षसों को पराजित किया था। इसी कारण वे 'ककुत्स्थ' कहलाए। अर्थात काकुत्स्थ समाज वस्तुतः क्षत्रियों का एक वंश है। सूर्यवंश के प्रथम राजा इक्ष्वाकु के वंशज के पुत्र वीर पुरंजय को देवासुर संग्राम में इन्द्र की सहायता करने से काकुत्स्थ की उपाधि से विभूषित किया गया था और इन्हीं से यह वंश चला। भगवान परशुराम द्वारा क्षत्रियों का नरसंहार किये जाने पर राजघरानों के अनेक परिवारों ने जीवन रक्षा के लिये च्यवन ऋषि आश्रम में छिपकर शरण ली तथा सीवन कला अर्थात सिलाई का कार्य अपना कर अपना जीवनयापन किया और कालान्तर में यह कार्य इनका परिवारिक व्यवसाय/पेशा बन गया। छिपकर जीवन यापन के कारण ही इन्हें कहीं-कहीं छीपा, छीपी भी कहा गया है। इस वंश के ही बचे परिवार में गहरवार, कैथिया, बघेला, नामदेव, राठौर चौहान, चन्देल, सक्सेना, श्रीवास्तव, रोहिला, टांक, भवसार, सिम्पी, आदि अन्यान्य उपनामों से प्रचलित है। जिलाध्यक्ष राजेश काकुत्स्थ ने कहा कि हम सबको काकुत्स्थ शब्द का उपयोग सरनेम के रूप में करना चाहिए। अलग-अलग सरनेम लगाने से हमारी संख्या सरकार की नजरों में नगण्य होती जा रही है और इस वजह से ही हमारे समाज को सरकार में कोई भागीदारी नहीं मिल पा रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र काकुत्स्थ, जिलाध्यक्ष राजेश काकुत्स्थ, महामंत्री आदित्य काकुत्स्थ, मीडिया प्रभारी अमर सक्सेना (काकुत्स्थ), अनिल कुमार काकुत्स्थ, मुकेश कुमार काकुत्स्थ, राजकुमार काकुत्स्थ, रमेश काकुत्स्थ, विमल काकुत्स्थ, नोखे लाल काकुत्स्थ, योगेश कुमार काकुत्स्थ, सुरेश काकुत्स्थ, रामनरेश काकुत्स्थ, हरिकिशन काकुत्स्थ, सत्यम काकुत्स्थ, हर्षित काकुत्स्थ, प्रांजल काकुत्स्थ, आशीष काकुत्स्थ, राहुल काकुत्स्थ, अजय कुमार काकुत्स्थ, विनोद कुमार काकुत्स्थ, अमित कुमार काकुत्स्थ, आर्यव कुमार काकुत्स्थ आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।