Skip to main content

DlightNews

*मच्छरजनित रोगों से बचाव हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा मच्छरदानी वितरण का आयोजन* –बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* कुशीनगर।कसया रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा रविवार सुबह वीर अब्दुल हमीदनगर, भलुही मदारी पट्टी में मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू और मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को इन बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वर्तमान में मच्छर जनित रोग तेजी से फैल रहे हैं और ऐसे समय में मच्छरदानी एक प्रभावी साधन है जो लोगों को इन रोगों से बचाव करने में मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि रोटरी क्लब का यह प्रयास समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एक हिस्सा है।
रोटरी क्लब के सचिव अजय सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, निदेशक अमित श्रीवास्तव, डॉ. सुनील सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स विजय कृष्ण द्विवेदी, इम्तियाज आलम, अरूण कुमार मौर्य, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, कृष्णा मद्धेशिया, सरवरे आलम छोटे, हेमन्त गर्ग, सत्येन्द्र राय एवं लालबिहारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।