Skip to main content

DlightNews

*प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने छौंक गौशाला का किया निरीक्षण*
इंसेट 👉गौवंशो को गुड़ चना खिलाकर की सेवा

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
कालपी(जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले के प्रभारी मंत्री ने छौंक गौशाला का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होनें गौवंश की उपस्थिति के साथ-साथ गौशाला में चारे पानी की भी व्यवस्था को देखा। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गौवंशो को गुड़ चना खिलाकर सेवा की। गुरुवार को कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम छौंक गौशाला का जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने औचक निरीक्षण किया जहां पर उन्होने गौवंशो की संख्या पूछी और उसके बाद गौवंशो की गणना कराई। इस दौरान गौशाला में 156 गौवंश उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई तथा हरे चारे का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। इसके बाद उन्होने‌ ग्राम प्रधान लज्जा देवी से गौवंशो के चारे के बारे में पूछा तो उन्होनें बताया कि हरा चारा, चना, गुड़ तथा भूसा आदि गौवंशो को दिया जाता है, इसके बाद प्रभारी मंत्री ने हरे चारा व गुड़ भी गौवंशो को‌ खिलाया। इस दौरान गौशाला की व्यवस्था देख प्रभारी मंत्री संतुष्ट हुये और उन्होने ग्राम प्रधान लज्जा देवी को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय,एसडीएम सुशील कुमार सिंह, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश सचान, बीडीओ प्रतिभा शल्य एवं सुदामा आदि मौजूद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।