Skip to main content

DlightNews

*जालौन में तालाब में 4 किशोर डूबे, 2 की मौत: नहाते समय गहरे पानी में चले गए, 2 को अस्पताल में भर्ती कराया*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मोहल्ला चुर्खीबाल में तालाब में नहाते समय चार किशोर गहरे पानी में चले गए। जिससे दो की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई और सभी चारों किशोरों को तालाब से बाहर निकाल लिया। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अकरम (11 वर्ष) और सोहिल (10 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरिफ (9 वर्ष) की हालत गंभीर बताई गई और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली के सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई और इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार पटेल ने जांच शुरू की और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।वहीं घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। वे इस दुखद घटना से बुरी तरह प्रभावित हैं। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि तीन किशोरों के डूबने की सूचना मिली थी। जिनमें से दो की मौत हो गई और एक को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को धैर्य रखने की सलाह दी है। यह घटना किशोरों के लिए एक दुखद सबक है कि जल सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।