Skip to main content

DlightNews

*पत्रकारों कीआन मान शान रक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी का ध्यानाकर्षण कराया।*
इंसेट 👉द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पांडेय

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य गुरुदेव योगी आदित्यनाथ जी वर्तमान समय में पत्रकारों की बहुत ही दयनीय दशा अवलोकित हो रही है। पत्रकारों का अपमान प्रदेश के समस्त ब्लॉकों तहसीलों जिलों के भ्रष्टाचारो से लिप्त कार्य व्यवस्थापकों की वजह से हो रहा है। जहां भी पत्रकारों के द्वारा भ्रष्टाचार का आईना दिखाया जाता है। वहीं पर पत्रकारों के विरुद्ध भ्रष्टाचारी कानूनी व्यवस्था का दुरुपयोग कर कई फर्जी मुकदमों में लिप्त करा देते हैं। उसी का मौजूदा उदाहरण फतेहपुर जनपद के अमौली ब्लाक के भ्रष्टाचारियों के द्वारा अवलोकन हो रहा है। कई पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए गए और आगे भी मंशा जताई जा रही है। अमौली ब्लाक में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसीलिए पत्रकारों को ब्लॉक परिसर में आने के लिए प्रतिबंधित किया जा रहा है। अतः माननीय मुख्यमंत्री जी आपसे मेरा विनम्र निवेदन है इन भ्रष्टाचारियों से लिप्त कार्य व्यवस्थापकों के खिलाफ आपका हंटर चलाना बहुत जरूरी है। आपसे आशा ही नहीं उम्मीद है। क्योंकि आप स्वयं ही संपादकीय पद पर आसीन रहे हैं।पत्रकारों की आन मान शान की रक्षा होगी। पत्रकारों की दयनीय स्थिति को सुदृढ़ कर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।