Skip to main content

DlightNews

*कामधेनु शक्तिपीठ का प्रकल्प श्रीमद्भागवत कथा समिति जगन्नाथपुर,गोरखपुर द्वाराकलश यात्रा निकाला गया*। *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर 22 सितंबर 2024 आज कामधेनु शक्तिपीठ का प्रकल्प श्रीमद्भागवत कथा समिति जगन्नाथपुर,गोरखपुर द्वारा 10:00 बजे कलश यात्रा का शुरुआत हुआ । समिति द्वारा 22 सितंबर 2024 से 28 सितंबर 2024 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रोज शाम 04 बजे से 07 बजे तक होना है l आज कथा के प्रथम दिन सुबह कलश यात्रा निकाला गया ।कथा शाम चार बजे शुरु हुई , कथा का शुरुआत भागवत आरती के साथ शुरू हुआ । इस अवसर पर मुहल्ले एवं शहर के तमाम गणमान्य उपस्थित रहे । आज की मुख्य यजमान डॉ नारायण जोशी एवं आशुतोष जोशी सपरिवार उपस्थित रहे l इस अवसर पर व्यास पीठ पर विराजमान पंडित राजेश धर दुबे ने भक्तों के बीच श्रीमद् भागवत कथा का रस पान कराया l व्यास पीठ पर बैठे श्री राजेश धर् दिवेदी जी ने गोकर्ण और धुंधकारी के कथा का वर्णन किया l व्यास जी ने बताया कि गोकर्ण अपने भाई के आत्मा की शांति के लिए गया में पिंड दान कराया लेकिन फिर भी उसे प्रेत योनि से मुक्ति नहीं मिली l गोकर्ण ने फिर अपनी भाई की आत्मा की शान्ति के लिए उसे पितृपक्ष में श्रीमद् भागवत कथा सुनाया और उसी से उसको प्रेत जोन से मुक्ति मिली । कथा के संयोजक स्वामी डॉ विनय जी ने बताया कि पितृपक्ष में श्रीमद्भागवत कथा का विशेष महत्व होता है l इस पक्ष में कथा को सुनने अथवा कथा में किसी भी तरह का सहयोग करने से व्यक्ति के पितर खुश होते हैं और जब व्यक्ति के पीतर खुश होते हैं तो उस घर में खुशी का वातावरण पैदा होता है, घर का सर्वांगीण विकास होता है , इसलिए पितृपक्ष में श्रीमद् भागवत कथा हर व्यक्ति को किसी ने किसी तरह से समय निकालकर जरूर सुनना चाहिए । इसी से परिवार का कल्याण होगा, समाज का कल्याण होगा और देश का कल्याण होगा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव शंकर जी, का. अध्यक्ष अजय शंकर ओझा, विनोद कुमार त्रिपाठी, आशीष शर्मा, राजीव कुमार पांडेय,अजय कुमार विश्वकर्मा, राज कुमार शर्मा, रुक्मणी पांडेय एडवोकेट, विजय शंकर ओझा, अमित कुमार घोष, शैलेन्द्र गुप्ता राघवेन्द्र श्रीवास्तव, अमिता उपाध्याय, गीता सिंह, सोनू मिश्रा, प्रवीण कुमार पांडेय, दुर्गेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।