Skip to main content

DlightNews

*कदौरा राजमार्ग में खड़े ट्रक को डंपर ने मारी टक्कर, क्लीनर की मौके पर मौतः दो की हालत गंभीर*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बालू लेकर जोल्हूपुर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर की सड़क किनारे खड़े डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सहित तीन लोग फंस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर तथा जेसीबी की मदद से डंपर में फंसे तीनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें चिकित्सकों ने घायल क्लीनर को मृत्यु घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत नाजुक होने पर प्रथम उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।सुजानपुर के पास की घटना घटना कदौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोल्हूपुर हमीरपुर मार्ग स्थित ग्राम सुजानपुर के पास की है। बताया गया है कि कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला के रहने वाले मोहम्मद साबिर (24) पुत्र रफीक, मुहम्मद उबैर (23) पुत्र अनवर और मोहम्मद अली (23) पुत्र मकसूद डंपर में बालू भरकर जोल्हुपुर की तरफ जा रहे थे, जैसे ही उनका डंपर जोल्हुपुर-हमीरपुर मार्ग स्थित ग्राम सुजानपुर के पास पहुंचा, तभी इसे चला रहे मोहम्मद साबिर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और डंपर आगे खड़े डंपर में जा घुसा, जिससे डंपर की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।उसमें तीनों लोग उसमें फंस गए, इस हादसे को सड़क किनारे खड़े अन्य डंपर चालकों ने देखा तत्काल मौके पर पहुंचे और केवल में फंसे तीनों लोगों को निकालने का प्रयास किया, मगर केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उसमें फंसे किसी भी व्यक्ति निकाला नहीं जा सका, इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।जेसीबी की मदद से केबिन को काटकर तीन लोग निकाले गए, सीएचसी कदौरा में भर्ती इस हादसे की जानकारी मिलते ही कदौरा थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने गैस कटर और जेसीबी की मदद से केबिन को काटा और उसमें फंसे तीनों लोगों को कड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में भर्ती कराया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।