Skip to main content

DlightNews

बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट
श्री माधव सेवा परिवार के तत्वावधान में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले को लेकर श्री माधव सेवा परिवार, बरेली के आमंत्रण पर श्रीधाम वृंदावन से पधारे हुए परमहंस पीठाधीश्वर महंत स्वामी श्री देवानंद जी महाराज की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई ।   
         *श्रीमती पारुल गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म रक्षा संघ (मातृशक्ति)* ने महाराजश्री का परिचय देते हुए कहा महाराजश्री अनेकों कुंभो में अपना शिविर लगाते रहे हैं एवं महाराजश्री का जीवन साधु संत सेवा एवं धर्मार्थ कार्यों में लगा रहता है । प्रयागराज2025 में होने वाले महाकुंभ मैं महाराजश्री का विशाल शिविर लग रहा है । श्री माधव सेवा परिवार बरेली को महाराजश्री द्वारा इस कुंभ में लगने वाले शिवर का पूर्ण दायित्व दिया गया है । इस संबंध में *श्री माधव सेवा परिवार के संस्थापक अध्यक्ष श्री जगदीश गुप्ता* ने बताया कि 40 दिनों के इस महाकुंभ में प्रतिदिन 1000 व्यक्तियों की रहने एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था महाराजश्री के द्वारा नि:शुल्क की जा रही है एवं समय-समय पर कथा, सत्संग, एवं महापुरुषों के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा एवं जो महानुभाव इस कुंभ में आना चाहते हैं, वे कुंभ से एक माह पहले हमारी दी गई हेल्पलाइन नंबर पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लेवे, ताकि उनके रहने एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था समुचित रूप से हो सके।

     पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी *परमहंस पीठाधीश्वर महन्त श्री स्वामी देवानंद जी महाराज* ने कहा कि इस बार प्रयागराज में महाकुंभ है, जिसमें करोड़ों सनातनी कुंभ क्षेत्र में आकर स्नान व दान का पूर्ण लाभ प्राप्त करेंगे। महाराज श्री ने यह भी कहा कि यह कुंभ तभी पूर्ण व सार्थक होगा जब देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में भक्तगण आकर सनातन धर्म की पताका फहराएंगे और जहां सारे सनातनी एकजुट होते हैं ,उसे ही कुंभ भी कहते हैं । आज के युवाओं को मेरा संदेश है कि अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों को तो कुंभ का लाभ कराएं और स्वयं भी आए । शिविर व्यवस्थाएं 1 जनवरी से 4 फरवरी तक होगीं । शासन द्वारा आवंटित स्थान पर बहुत ही अच्छी लोकेशन पर शिविर लगाया जाएगा जहां स्विच कॉटेज, एपीटेंट आदि की व्यवस्थाएं रहेंगीं एवं भागवत कथा व धार्मिक अनुष्ठान के लिए बड़ा कथा पंडाल रहेगा और निरंतर अन्नक्षेत्र भी चलाया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन हजारों भक्तों की भोजन प्रसादी आदि की व्यवस्था रहेगी l

      
      इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे श्री माधव सेवा परिवार के सम्मानित सदस्य के. सी. सक्सेना,दिनेश दददा एड.,श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती आशिमा गुप्ता, विनय गुप्ता, श्री राकेश वार्ष्णेय, गोविंद अग्रवाल, श्रीमती कल्पना गुप्ता, श्रीमती रेणु किशोर,आर. एन. द्विवेदी, सीता मित्तल एवं सरिता अग्रवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।



      दिनेश ददा एडवोकेट
              प्रवक्ता 
श्री माधव सेवा परिवार बरेली ।
    7906704032

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।