Skip to main content

DlightNews

बीएसएफ द्वारा आयोजित दो दिवसीय ऑरा रीडिंग एवं स्कैनिंग कार्यशाला हुई संपन्न 
बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट
विशिष्ट अतिथि डॉ अमित राठौर एवं डॉ विनोद राठौरबीइंग उपस्थित 

बरेली। बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन द्वारा बरेली में पहली बार आयोजित दो दिवसीय "ऑरा रीडिंग वर्कशाप एवं ईएसटैक स्कैन " का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ अमित राठौर एवं डॉ विनोद राठौर उपस्थित रहे।    भारी संख्या में दूसरे दिन लोगों ने अपने ऑरा की रीडिंग एवं स्कैनिंग करायी। बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन के आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में 356 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया एवं 108 लोगों ने अपना ऑरा की रीडिंग एवं स्कैनिंग कराया। साथ ही काफी संख्या में लोगों ने राजस्थान से आए एस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ अजय चौहान से भी अपनी परेशानी से संबंधित परामर्श प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी आशीष जौहरी ने बताया कि 
बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के इस दो दिवसीय वर्कशाप एवं ऑरा रीडिंग एवं स्कैनिंग कार्यक्रम में बरेली शहर वासियों से अभूतपूर्व स्नेह एवं सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आगे भी संस्था समय समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन शहर वासियों को प्रदान करेगी। आध्यात्मिक गुरु एवं फाउंडर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ऑरा को समझने की प्रक्रिया के पश्चात काफी लोगों ने क्रिस्टल एवं हीलिंग उत्पादों की खरीदारी भी की। कार्यक्रम समापन दिवस पर आध्यात्मिक गुरु एवं फाउंडर धर्मेंद्र कुमार, सुनील बारगजे, अजय चौहान, डॉ अमित राठौर, डॉ विनोद राठौर , श्रीमती वैशाली जौहरी, शिवम यादव, श्रीमती सुमन रानी, आशीष जौहरी एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में गंगा ज्योति आई हॉस्पिटल, श्री भोलानाथ ग्लोबल हॉस्पिटल एवं बॉम्बे हौजरी ने मुख्य रूप से अपना सहयोग प्रदान किया।

आशीष कुमार जौहरी 
मीडिया प्रभारी 
बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन, बरेली

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।