Skip to main content

DlightNews

*एसपी जालौन ने 29 उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदला, सुरेश चंद्र बने जालौन चौकी के प्रभारी*
इंसेट 👉 कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियों के साथ नए स्थानों पर तैनात किया

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 29 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। शनिवार देर रात जारी की गई सूची के अनुसार, कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियों के साथ नए स्थानों पर तैनात किया गया है। मुख्य बदलावों में अपराध शाखा में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार यति को उरई कोतवाली की जेल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, माधौगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह को उरई कोतवाली की तिलक नगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा, कैलिया थाना क्षेत्र की जगनपुरा चौकी के प्रभारी अनुज पंवार को रामपुर थाना क्षेत्र की जगम्मनपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। टरननगंज चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार को उरई कोतवाली की मंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।अपराध शाखा में तैनात उपनिरीक्षक रणधीर सिंह को कालपी की टरननगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह, अन्य उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण में गोहन थाने की ईंटों चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित यादव को आटा थाने की इटौरा चौकी का प्रभारी और एएचटी थाने में तैनात उप निरीक्षक संजय सिंह पाल को गोहन की ईंटों चौकी का प्रभारी बनाया गया है।इन बदलावों के पीछे का उद्देश्य पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना है। पुलिस अधीक्षक ने सभी उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सलाह दी है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।