Skip to main content

DlightNews

*टायर फटने से कार डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकराईः हादसे में 13 लोग घायल, घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में गुरुवार को झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर सड़क हादसा हो गया। जहां टायर फट जाने के कारण एक कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी कार से जा टकराई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना एट कोतवाली क्षेत्र की है। उरई शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी राजेश सिंह परिजनों के साथ अपनी कार से झांसी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार झांसी-कानपुर हाईवे पर ग्राम गिरथान के पास पहुंची। इसी दौरान उनकी कार का टायर फट गया, जिससे कार डिवाइडर पर करते हुए दूसरी तरफ चली गई, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई।जिससे कार सवार 40 वर्षीय राजेश सिंह निवासी पटेल नगर, 62 वर्षीय अशोक पटेल नगर, 42 वर्षीय राजदीप निवासी सुशील नगर, 50 वर्षीय त्रिलोकी सिंह निवासी औंता, 49 वर्षीय देवेंद्र सिंह निवासी सरसई, 40 वर्षीय रामलखन निवासी औंता व 35 वर्षीय मनोज निवासी दिबौलिया रिसोर्ट के पास उरई घायल हो गए। जबकि दूसरी कार में सवार 40 वर्षीय सुनाती पत्नी जॉन पैटिक, 19 वर्षीय गौरव, 17 वर्षीय विनय जॉन, 19 वर्षीय स्टेनी जॉन, 44 वर्षीय जॉन पैटिक, सात वर्षीय कशिश निवासी टीआरएस रेलवे कालोनी, नगरा झांसी भी घायल हो गए।हादसे की सूचना के बाद एट कोतवाली के प्रभारी विमलेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा। इसके बाद क्रेन मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कारों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।