Skip to main content

DlightNews

*प्रतापगढ़*
*कंपनी के डिलेवरी माल का फ्रेंचाइजी द्वारा गबन करने का पर्दाफाश*-

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ के निर्देशन में साइबर थाना व मान्धाता पुलिस बडी कार्यवाही-*

*सेडोफैक्स टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फ्रचाइजी द्वारा कंपनी के पार्सल/ सामानों को धोखे से कैंसिल कर कंपनी के माल को गबन करने की घटना का फर्दाफाश-*

*01 लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, 02 कैमरा के साथ 02 मोटर साइकिल पर सवार 03 अभियुक्त गिरफ्तार-*

*अभियुक्तों के कब्जे से सेडोफैक्स टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से गवन किया हुआ मोबाइल फोन, लैपटॉप कैमरा बरामद-*
*सेडोफैक्स टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फ्रंचाइजी द्वारा कंपनी से आने को पार्सल को डिलेवरी अटेम्ट दिखाकर कैंसिल कर देना या धोखे से ग्राहक से ओटीपी प्राप्त कर डिलेवरी कैंसिल करना, सामानों/ पार्सलों के पैसों का ऑनलाइन हो चुका आर्डर कैंसिल कर कंपनी के माल को गवन कर लेते थे-*

वैज्ञानिक साक्ष्यों/ मैनूअल साक्ष्य़ों के आधार पर धोखा धड़ी के धंधे का खुलासा-*

*थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत बुआपुर लिंक मार्ग पर ग्राम कैलाखुर्द से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया-*

*प्रतापगढ़।*
दिनांक 14.07.2024 को वादी मुकदमा अमरेश शर्मा असिसटेन्ट मैनेजर सेडोफैक्स टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड खसरा नं0 3119 से 3128 गिदान खेड़ा नादरगंज थाना सरोजनी नगर लखनऊ की तहरीर के आधार पर थाना मान्धाता में विश्वासघात करने एवं धोखाधड़ी करने के संबंध मे मु0अ0सं0 114/2024 धारा 409/420 भादवि बनाम 02 नामजद अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना के अनावरण/ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चेकिंग/ दबिश दी जा रही थी । 
इसी क्रम दिनांक 15.09.2024 को साइबर थाना, प्रतापगढ़ व थाना मान्धाता पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित 03 अभियुक्त, राजकमल पटेल, रजत मिश्रा, अमित सिंह को 12 अदद मोबाइल व 01 लैपटाप, 02 कैमरा के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों ने सेडोफैक्स टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड से सर्विस प्रोवाइडर की फ्रेंचाइजी ले रखी थी । अभियुक्त पैसा कमाने की नियत से कम्पनी को धोखा देते थे । कंपनी के पार्सल को डिलीवरी अटेम्प्ट दिखाकर कैंसिल करवाना/ ओटीपी लेकर कैंसिल करवा देना/ पार्सलों का भुगतान ऑनलाइन किया गया वह आर्डर कैन्सिल कराकर अपने पास रखते थे । जिन पार्सलों का भुगतान कैश ऑन डिलीवरी होता था, उस सामान को कस्टमर को देकर पैसा लेते थे । कंपनी को यह सूचित करते थे कि ऑर्डर कैंसिल होने के बाद, उसका रिटर्न पार्सल बनाकर कंपनी को वह सामान वापस करते थे ।

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण व *प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह साइबर थाना, प्रतापगढ़ मय हमराह उ0नि0 विजय कुमार यादव आरक्षी सौरभ सिंह आरक्षी पंकज पाल मय चालक हे0का0 मनोज कुमार साइबर थाना जनपद प्रतापगढ़ व थाना मान्धाता से उ0नि0 हेमन्त कुमार वर्मा मय हे0का0 विरेन्द्र कुमार यादव का0 पंकज कुमार* द्वारा थाना मान्धता में पंजीकृत *मु0अ0सं0 114/2024 धारा 409/420 भादवि* के अनावरण/ अभियुक्तों की गिरफ्तारी/ संदिग्ध व्यक्ति/ चेकिंग के दौरान, मुखबिर का सूचना पर थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत बुआपुर लिंक मार्ग पर ग्राम कैलाखुर्द से 02 मोटर साइकिल पर सवार 03 अभियुक्तों, *राजकमल पटेल पुत्र रामपाल नि0 बुआपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़, रजत मिश्रा पुत्र सुधीर मिश्रा नि0 रामपुर मुस्तर्का थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़, अमित सिंह पुत्र उदय बहादुर सिंह नि0 हिन्दुपुर हैंसी परजी थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़* को 01 अदद लैपटॉप, 12 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद कैमरा एवं 02 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामद मोटर साइकिल को *धारा 207 MV ACT* में सीज की गई ।

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों नें पूछताछ में बताया गया कि रजत मिश्रा ने शैडोफैक्स कंपनी से सर्विस प्रोवाइडर की फ्रेंचाइजी ले रखी थी, जो मान्धाता थाने के बगल में थी । उस फ्रेंचाइजी में राजकमल पटेल ,अमित सिंह तथा अन्य लोग काम करते थे । शुरु में सब कुछ सही चल रहा था, फिर बाद में हम लोगों के मन में पैसे का लालच आ गया और हम लोग फ्रैन्चाइजी के और लोगो से छिपा कर एक टीम बना कर पैसा कमाने की नियत से कम्पनी को धोखा देने लगे, जिसके चलते कंपनी से आने वाले पार्सल को कई बार डिलीवरी अटेम्प्ट दिखाकर हम लोग कैंसिल करवा देते थे,या फिर कस्टमर को बहला फुसला कर ओटीपी लेकर कैंसिल कर देते थे। जिन सामानो/पार्सलो के पैसों का भुगतान कस्टमर द्वारा ऑनलाइन किया जा चुका होता था उन सामानों को हम लोग आर्डर कैन्सिल करा कर अपने पास रख लेते थे । जिन सामानों का भुगतान कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से होना होता था उस सामान को कस्टमर को देकर पैसा ले लेते थे । भिन्न-भिन्न कारणों से ऑर्डर को कैंसिल करा देते थे और कंपनी को यह सूचित कर देते थे कि ऑर्डर कैंसिल होने के बाद हमने उसका रिटर्न पार्सल बनाकर कंपनी को वह सामान वापस कर दिया है, इस तरह सामान और भुगतान हुआ पैसा दोनों हम लोग रख लेते थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* राजकमल पटेल पुत्र रामपाल नि0 बुआपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ रजत मिश्रा पुत्र सुधीर मिश्रा नि0 रामपुर मुस्तर्का थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ ।अमित सिंह पुत्र उदय बहादुर सिंह नि0 हिन्दुपुर हैंसी परजी थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ ।
 
बरामदगी-
01 अदद लैपटॉप, 
12 अदद मोबाइल फोन, 
02 अदद कैमरा 
02 अदद मोटर साइकिल
*पुलिस टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह साइबर थाना, प्रतापगढ़ मय हमराह उ0नि0 विजय कुमार यादव आरक्षी सौरभ सिंह आरक्षी पंकज पाल मय चालक हे0का0 मनोज कुमार साइबर थाना जनपद प्रतापगढ़ थाना मान्धाता से उ0नि0 हेमन्त कुमार वर्मा मय हे0का0 विरेन्द्र कुमार यादव का0 पंकज कुमार

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।