Skip to main content

DlightNews

कासगंज अधिवक्ता के अपहरण एवं निर्मम हत्या पर बरेली बार एसोसिएशन में रोष 

बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए की अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग 
बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट
बरेली। कासगंज में हुई अधिवक्ता   मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में गुरुवार को बरेली बार एसोसिएशन ने प्रातः काल से कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने कासगंज में घटी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की एवं अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की अपनी मांग को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में बरेली बार एसोसिएशन मृतक अधिवक्ता के परिवार के साथ है। बहीं जॉइंट सेक्रेटरी ( प्रशासन ) रोहित यादव ने अधिवक्ता साथी मोहिनी तोमर के निधन पर बरेली बार एसोसिएशन सभागार में दोपहर में सभी अधिवक्ताओं ने इकठ्ठा होकर वहां से चौकी चौराहा जाकर मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बार सचिव वी पी ध्यानी, अनुपम अग्रवाल, अमित यादव, पुनीत कुमार आर्य, श्रीमती गायत्री, आदित्य कुमार सक्सेना, अमन अवस्थी, अमित कश्यप, राजवीर सिंह तोमर आदि अत्यधिक संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।