Skip to main content

DlightNews

*जालौन में बारिश से जनजीवन प्रभावितः 500 से ज्यादा घरों में घुसा बाढ़ का पानी, स्कूल में भरा 3 फीट पानी*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश से कोंच तहसील और नगर क्षेत्र में हालत बिगड़ने लगे हैं। सर्वाधिक खराब हालत कोंच नगर की है। यहां मलंगा नाला उफान पर आ जाने से नाले किनारे बसे 4 मोहल्ले के 500 से अधिक घरों में पानी घुस गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगरा में बारिश के कारण सरकारी प्राथमिक विद्यालय के साथ गांव में 3 फीट तक पानी भर गया है। साथ ही खेत भी पानी से भर गए हैंष जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के हालात को देखते हुए उरई सिटी मजिस्ट्रेट अजीत जायसवाल ने कोंच की उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और अधिशासी अधिकारी पवन किशोर के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही 2 नाव की मदद से बाढ़ प्रभावित लोगों को शिविरों तक पहुंचाया और उनके रहने और खाने की व्यवस्था भी कराई।मंगलवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण झांसी के करई बांध के ओवरफ्लो हो जाने के कारण कोंच नगर से निकला मलंगा नाला उफान पर आ गया। जिससे कोंच नगर के मोहल्ला गांधीनगर मालवीय नगर गोखले नगर, आराजी लाइन के 500 से अधिक घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया साथ ही मदद का आश्वासन दिया। बारिश से कोंच तहसील के मंगरा का प्राथमिक विद्यालय 3 फीट तक पानी में डूब गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लगातार हुई बारिश से खेत भी पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं और किसानों की फसल भी नष्ट हो गई हैं।मोहल्ले में घुसा नाले का पानी सिटी मजिस्ट्रेट अजीत जायसवाल ने बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण कोंच नगर के चार मोहल्ले में मलंगा नाले का पानी घुस गया है, जिस कारण हालत खराब हुए हैं, इसमें बाढ़ से 500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, दो नाव को बाढ़ प्रभावित इलाकों में डलवाया गया है। जिससे जो बाढ़ में फंसे लोग हैं, उन्हें सकुशल निकल गया और राहत शिविर में पहुंचाया गया है। इतना ही नहीं तीन राहत शिविर बनाए गए हैं जिनमें 500 लोगों को शिफ्ट किया गया है और उनके खाने और रहने की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं, जो लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों को हर संभव मदद दे रहे हैं, साथ ही जिन इलाकों में बिजली नहीं है, वहां पर मोमबत्ती उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे कोई भी व्यक्ति अंधेरे म न रहना पड़े, साथ ही पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए 6 टैंकर नगर पालिका द्वारा पहुंचाए गए हैं। जिससे उन्हें स्वच्छ पानी मिल सके, साथ ही मेडिकल टीम को भी लगाया गया है, जो बीमार लोगों को दवाइयां उपलब्ध करा रही है।बाढ़ प्रभावित लोगों को दी जा रही मदद कोंच नगर पालिका के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी को स्वच्छ पानी और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, नगर पालिका द्वारा पानी के 6 टैंकर उन्हें इलाकों में पहुंचा दिए गए हैं। जिन इलाकों में जल भराव ज्यादा है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।