Skip to main content

DlightNews

विधायक रंधावा ने आप लालड़ू टीम के साथ पिहोवा हकले में किया तूफानी प्रचार
लालड़ू, 22 सितंबर
हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आम आदमी पार्टी के पेहोवा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार गहिल सिंह संधू के लिए आम आदमी पार्टी लालड़ू की टीम के साथ तूफानी पँचर किया। इस दौरान विधायक रंधावा ने बीबीपुर कलां, मुर्तजापुर और जलवेरा में डोर-टू-डोर अभियान के बाद, इस्माइलाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा आम आदमी पार्टी की डेराबस्सी की टीम के साथ आगामी चुनावों में गहिल सिंह संधू की जीत के लिए अथक प्रयास कर रहें है। उनकी टीम पिहोवा विधानसभा के गांव-गांव लोगों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है, जहां से संधू को स्थानीय लोगों से जबरदस्त समर्थन मिला है। विधायक रंधावा के साथ डेराबस्सी की टीम ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में हरियाणा चुनाव में आप के अभियान में ऊर्जा और उत्साह की एक नई लहर उतपन्न कर दी है।

इस मौके बोलते हुए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा, "मैं पंजाब और दिल्ली में आप के काम पर करीब से नजर रख रहा हूं और मैं आम लोगों के कल्याण के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता से प्रभावित हूं। मेरा मानना है कि गहिल सिंह संधू पिहोवा में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सर्वोत्तम उम्मीदवार है और मुझे विश्वास है कि लोग उन्हें चुनकर सही विकल्प चुनेंगे।''

रंधावा ने कहा अपने भ्रष्टाचार विरोधी रुख और जन-समर्थक नीतियों के लिए जानी जाने वाली आम आदमी पार्टी, लोगों को मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा प्रदान करने के अपने वादे के साथ हरियाणा में गति पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के मिल रहे समर्थन से पार्टी की पिहोवा सीट जीतने का पूरा यकीन है। हरियाणा के लोग आगामी चुनावों में वोट डालने और 10 साल की भाजपा की सत्ता उखन फेकने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।