Skip to main content

DlightNews

*झांसी कमिश्नर ने ली उरई में विभागीय समीक्षा बैठकः विभागीय अधिकारियो को सख्त दिए निर्देश*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) सोमवार शाम झांसी मंडल के कमिश्नर और जिले के नोडल अधिकारी विमल कुमार दुबे ने उरई के विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता जागरूकता अभियानों पर जोर देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पतालों की चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कार्ड का 100% वितरण करने के निर्देश दिए।शिक्षा पर विशेष जोर शिक्षा विभाग की समीक्षा में मंडलायुक्त ने स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, शिक्षकों की उपस्थिति और छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को कहा। निपुण विद्यालय में प्रगति खराब मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कृषि क्षेत्र की समीक्षा कृषि विभाग की योजनाओं में प्रगति कम होने पर सुधार लाने के निर्देश दिए। फसल बीमा योजना के तहत किसानों को ऋण वितरण की रिपोर्ट 10 दिन में देने को कहा। किसानों को समय पर बीज, खाद और सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। महिला सशक्तिकरण और समन्वय पर जोर महिला सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा के दौरान महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने और स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की हिदायत दी, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा और जमीनी स्तर पर निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त ऋषि मुनि उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...