Skip to main content

DlightNews

राठौर समाज उदयगढ़ पगड़ी रश्म में हुआ 70 यूनिट रक्तदान
*स्वर्गीय सचिन (सोनू)राजेंद्र जी राठौड़ उदयगढ़बी के पगड़ी रस्म में की पावन स्मृति में*
रक्तदान शिविर का आयोजन जिसमें 70 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ रक्तदान समिति के सदस्य कपिल राठौड़ ने बताया कि स्वर्गीय सचिन (सोनू) राजेंद्र जी राठौड़ उदयगढ़ के पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक अलीराजपुर स्टॉफ द्वारा शासन के के नियमों का पालन करते हुए किया गया जिसमें परिवार के सदस्यों सहित 70 लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया जिसमें मातृशक्ति की अहम भूमिका रही कुल 
20 मातृशक्ति ने रक्तदान किया तथा 50 पुरुष ने रक्तदान किया अधिकतर मातृशक्तियो ने पूरे उत्साह से पहली बार रक्तदान किया , आयोजन में रक्तदान जिला अस्पताल अलीराजपुर ब्लड बैंक ,ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट का विशेष सहयोग रहा I समिति सदस्य अश्विनजी नागर ने बताया आये दिन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल अलीराजपुर में रक्त की बहुत आवश्यकता होती रहती है रक्त की कमी के कारण मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी राजेंद्र टवली द्वारा परिवार को प्रेरित कर रक्तदान शिविर का आयोजन पीड़ित मानवता सेवार्थ किया गया अलीराजपुर जिले में पगड़ी रस्म में 69वा और उदयगढ़ का 2रा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है ।पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप रक्तदान शिविर आयोजित किया, वरिष्ठ कैलाश परमार द्वारा 62 वर्ष की उम्र में रक्तदान किया गया । परिवारजनों ने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में आये सभी लोगो से रक्तदान एवं नेत्रदान करने का आह्वान एवं निवेदन किया गया

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।