Skip to main content

DlightNews

*जालौन में भागवत कथा का भंडारा खाकर वापस लौट रही एक महिला की हुई मौत

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में शुक्रवार शाम को श्रीमद् भागवत कथा का भंडारा खाकर वापस लौट रही एक महिला को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना रामपुरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जगम्मनपुर के काली ईंट भट्टा की है। बताया गया कि हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचकुरी की रहने वाली महिला हरवी (25) पत्नी भारत काली ईट भट्टा जगम्मनपुर पर अपनी साथी महिलाओं के साथ श्रमिक के रूप में काम कर रही थी। यहीं कर अस्थाई तौर कर अपना निवास बनाए हुए थी।जगम्मनपुर के रामप्रकाश गुप्ता ने श्रीमद् भागवत ज्ञान का आयोजन कराया था। जिसके समापन के उपरांत उनके यहां भंडारा भोज का आयोजन था। वह अपनी श्रमिक महिलाओं के साथ प्रसाद ग्रहण कर शुक्रवार शाम 6.30 बजे लौट रही थी। तभी अज्ञात कार चालक में तेज गति व लापरवाही से कार चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर जगम्मनपुर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनुज कुमार पवार एवं रामपुरा थाने से उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दिनेश यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले गए। जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक अनुज कुमार पवार चौकी प्रभारी जगम्मनपुर ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उरई भेजा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।