Skip to main content

DlightNews

*उरई मुख्यालय चमारी में मिशन निदेशक अर्चना वर्मा ने चेकडैम का निरीक्षण किया– जालौन डीएम*
इंसेट 👉वृक्षारोपण और ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया, अर्चना वर्मा ने 

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में नेशनल वाटर मिशन निदेशक ने डीएम जालौन के साथ चेकडैम और तालाब का चमारी में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण और ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अमृत सरोवर तालाब पर ग्रामीणों की उपस्थिति में जल शपथ दिलाई, सभी ने जल के महत्व को समझते हुए इसे बचाने की प्रतिज्ञा ली। मिशन निदेशक अर्चना वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2021 में जल संचय को बढ़ावा देने के लिए कैच द रेन अभियान का ऐलान किया है। यह अभियान जल संरक्षण और जन भागीदारी को जन आंदोलन में बदलने की एक नई पहल है। उन्होंने कहा कि जल संचयन केवल एक तकनीकी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि जब तक लोग खुद से जल संचयन की प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे, तब तक जल संकट का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने जल संचयन और संरक्षण में जन भागीदारी को अहम बताते हुए कहा कि यह कदम जल संकट को कम करने में प्रभावी सिद्ध होगा।पेड़-पौधे जलवायु परिवर्तन और जल संकट से निपटने में सहायक उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल का अधिकतम उपयोग करते हुए जल के संरक्षण के उपायों को अपनाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जल के स्रोतों का संरक्षण और पुनरुद्धार न केवल हमारे लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने वृक्षारोपण के दौरान कहा कि पेड़-पौधे जलवायु परिवर्तन और जल संकट से निपटने में सहायक होते हैं, और हर व्यक्ति को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को जल के संरक्षण के साथ-साथ वृक्षारोपण के महत्व को भी समझाया।उन्होंने ग्रामीणों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता पैदा की और उन्हें जल संकट के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीडीओ राजेन्द्र कुमार श्रीवास, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल, डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।