Skip to main content

DlightNews

*उरई में मालगाड़ी के आगे कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या
इंसेट👉 पत्नी के मायके से न आने पर की आत्महत्या

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में पत्नी के मायके से वापिस न आने पर एक युवक ने सोमवार को मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राठ रोड स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से निकली कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक की है। जहां सोमवार को कानपुर से झांसी एक मालगाड़ी जा रही थी, तभी मालगाड़ी के आगे एक युवक कूद गया, जिससे टकराने से उसकी मौत हो गई, मौके पर उरई स्टेशन से राजकीय रेलवे पुलिस पहुंची, जिन्होंने युवक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की शिनाख्त पुलिस ने उरई शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी अंशु वर्मा 35 के रूप में हुई।वही सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बताया कि मृतक कोटरा थाने के अंतर्गत बरसार गांव का रहने वाला है और वह इंदिरा नगर में किराए से रहकर गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करता था, उसका पत्नी से विवाद चल रहा था, जिस कारण उसकी पत्नी अपने बच्चों को पिता के पास ही छोड़कर अपने मायके में पिछले 6 माह से रह रही थी, कई बार उसने पत्नी को घर लाने का प्रयास किया, मगर पत्नी मायके से नहीं लौटी जिससे वह तनाव में था और उसने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वही जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।